Move to Jagran APP

आज से मुंबई के लिए फ्लाइट, 2 घंटे 10 मिनट में पूरा होगा सफर

गतिमान एक्सप्रेस भी पकडे़गी रफ्तार हजरत निजामुद्दीन से झांसी तक चलने वाली ट्रेन ढाई माह बाद दोबारा चलेगी ताजनगरी वासियों के लिए अच्छी खबर है। बुधवार से आगरा से मुंबई क

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Jul 2021 11:59 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jul 2021 11:59 PM (IST)
आज से मुंबई के लिए फ्लाइट, 2 घंटे 10 मिनट में पूरा होगा सफर
आज से मुंबई के लिए फ्लाइट, 2 घंटे 10 मिनट में पूरा होगा सफर

आगरा, जागरण संवाददाता।

loksabha election banner

ताजनगरी वासियों के लिए अच्छी खबर है। बुधवार से आगरा से मुंबई की फ्लाइट शुरू होगी। 2 घंटे 10 मिनट में सफर पूरा होगा। मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर आगरा के लिए उड़ान भरेगी जो दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी। कोरोना के कारण ढाई माह से बंद चल रही गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन भी बुधवार को आगरा कैंट स्टेशन पर सुबह 09.50 बजे आएगी।

एयरपोर्ट निदेशक एए अंसारी ने बताया कि आगरा से इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी जो कि तीसरे पहर 3 बजकर 35 मिनट पर मुंबई पहुंच जाएगी। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शनिवार को चलेगी। इसका किराया 5319 रुपये होगा। इससे पहले 19 जुलाई को अहमदाबाद-आगरा फ्लाइट शुरू हो चुकी है। पहली फ्लाइट से अहमदाबाद से 55 यात्री आए थे, जबकि यहां से 78 यात्री फ्लाइट में सवार हुए थे। आगरा से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। अहमदाबाद से फ्लाइट सुबह 8 बजे आगरा के लिए चलेगी। जो कि यहां पर सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर आ जाएगी। इसके बाद आगरा से यही फ्लाइट 10 बजकर 30 मिनट पर चलेगी। जो कि अहमदाबाद 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंच जाएगी। इसका किराया 2799 रुपये रखा गया है।

आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि हजरत निजामुद्दीन से झांसी तक से चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस ढाई माह बाद चलेगी। ट्रेन संख्या 12050 हजरत निजामुद्दीन से सुबह 08.10 बजे चलेगी। वहां से चलकर यह आगरा कैंट स्टेशन पर सुबह 09.50 बजे आएगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन ग्वालियर 11.13 बजे पहुंचेगी। यहां से 12.35 बजे झांसी पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12049 झांसी से निजामुद्दीन के लिए तीसरे पहर 03.05 बजे चलेगी। ग्वालियर पर 04.03 बजे पहुंचेगी, यहां इसका दो मिनट का ठहराव होगा। वहां से आगरा कैंट पर शाम 05.45 पहुंचेगी। यहां से चलकर रात 07.30 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। कोरोना की दूसरी लहर में रेलवे ने गतिमान एक्सप्रेस सहित सभी प्रमुख ट्रेनों को एक मई से बंद कर था। गतिमान एक्सप्रेस 21 जुलाई से पूर्व निर्धारित समय पर ही चलेगी। सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर शेष छह दिन ट्रेन चलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.