Move to Jagran APP

आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कंटेनर से टकराने के बाद कार में लगी आग, पांच लोग जिंदा जले

Accident on Yamuna Expressway खंदौली थाना क्षेत्र में किमी 160 पर हुआ दर्दनाक हादसा। कार में बचे पांच कंकाल एक बच्चा एक महिला और तीन पुरुषों के जलने की आशंका। स्विफ्ट डिजायर कार नंबर यूपी 32 केडब्‍ल्‍यू 6788 आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 22 Dec 2020 07:36 AM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2020 01:29 PM (IST)
यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा के पास खंदौली क्षेत्र में कार में आग लगने से पांच लोग जिंदा जले।

आगरा, जागरण संवाददाता। Accident on Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार किमी 160 पर आगे जा रहे कंटेनर के डीजल टैंक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। इसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। कार सवार पांच लोग जिंदा जल गए। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। तब तक कार सवारों के कंकाल बचे हैं। आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के हादसे का शिकार हुई कार में सवार पाचों लोग की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। इनमें तीन लोग लखनऊ के हैं जबकि अमेठी व उन्नाव के एक-एक हैं। मुरली मनोहर अपनी पत्नी सीमा के इलाज के लिए दिल्ली एम्स जा  रहे थे। 

loksabha election banner

कार में सवार चालक समेत अन्य सवारियों की शिनाख्त

1-मुरली मनोहर सरोज 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम फल निवासी 283/63/32/2 तकिया प्रेमवती नगर गढ़ी कानोरा थाना आलमबाग, लखनऊ।

2-सीमा देवी पत्नी मुरली मनोहर सरोज उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी 283/63/32/2 तकिया प्रेमवती नगर गढ़ी कानोरा थाना आलमबाग, लखनऊ।

 3-मंजू देवी चचेरी बहन मृतक मुरली पुत्री रामबरन निवासी बिशन दास पुर थाना गौरीगंज अमेठी 

4- सिरताज 58 वर्ष सास मुरली पत्नी कमल किशोर निवासी 283/ 63/क/2 तकिया प्रेमवती नगर गढ़ी कनौरा थाना आलमबाग, लखनऊ। 

5- चालक संदीप पुत्र राजकुमार निवासी हाल पता- इलमास बाग अमर सिंह टिंबर स्टोर लखनऊ मूल निवासी गांव मिर्जापुर थाना औरास, उन्नाव।

हादसा तड़के साढ़े चार बजे हुआ। पुलिस  के मुताबिक नागालैंड के नंबर एक कंटेनर गलत दिशा से आ रहा था तभी उसकी सामने आ रही कार से भीषण भिड़ंत हो गयी। कार का ईधन टैंक फट गया और उसमे आग लग गयी। लखनऊ नंबर की कार स्विफ्ट डिजायर UP 32 KW- 6788 में सवार होकर सभी लोग दिल्ली की ओर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक किमी 160 पर खंदौली थाना क्षेत्र में कंटेनर चालक ने अचानक मोड़ दिया। कार तेज रफ्तार में थी। वह अनियंत्रित होकर कंटेनर के डीजल टैंक से जा टकराई। इसके बाद कार में भीषण आग लग गई। कार सवारों में चीख पुकार मच गई।

कार सेंट्रल लाक हो जाने के कारण लाक नहीं खुल सका। पास में ही यमुना एक्सप्रेस का बूथ है। इसमें एक कर्मचारी निगरानी को रहता है। उसने पुलिस को सूचना दे दी। तब तक कंटेनर छोड़कर चालक भाग चुका था। कार में थोड़ी देर में भी आग की लपटें उठने लगीं। इसमें फंसे हुए लोग बाहर नहीं निकल सके। फायर ब्रिगेड ने जब तक पहुंचकर कार की आग बुझाई इसमें सवार पांच लोग कंकाल बन गए। पुलिस का कहना है कि जिंदा जलने वालों में एक बच्चा, एक महिला और तीन पुरुष प्रतीत हो रहे हैं। कार के नंबर से शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.