Move to Jagran APP

यमुना में नहाते पांच किशोर डूबे, दो की मौत

आगरा यमुना में नहाने गए पांच किशोर यमुना में डूब गए जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। एक लापता है।

By Edited By: Published: Sat, 04 May 2019 07:20 AM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 07:20 AM (IST)
यमुना में नहाते पांच किशोर डूबे, दो की मौत
यमुना में नहाते पांच किशोर डूबे, दो की मौत
आगरा, जागरण संवाददाता: एत्माद्दौला के छदामी नगर में शुक्रवार यमुना में नहाने गए छह किशोरों में पांच डूब गए। साथी ने दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मगर, तीन डूब गए, जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने गोताखोंरो की मदद से दो के शव खोज निकाले। एक किशोर का देर रात तक पता नहीं चल सका। हादसे की जानकारी होने पर बस्ती में कोहराम मच गया। एत्माद्दौला के नगला बिहारी स्थित छदामी नगर निवासी 14 वर्षीय भोला पुत्र जनक सिंह अपने छोटे भाई छोटू उर्फ छुट्टन (12) के साथ शुक्रवार दोपहर बस्ती के पीछे बहने वाली यमुना में नहाने गया था। उनके साथ बस्ती के भानू (10) पुत्र अनिल कुमार, रामजाने (11) पुत्र जगदीश, प्रिंस (14) पुत्र सुभाष और सनी (14) पुत्र चंद्र किशोर भी गए थे। भोला को छोड़कर पांचों लोग नदी में उतर गए। नहाते समय अचानक पानी का बहाव तेज होने पर पांचों उसमें बह गए। उनके शोर मचाने पर नदी किनारे मौजूद भोला ने नदी में छलांग लगा दी। आधा घंटे तक संघर्ष के बाद वह साथियों रामजाने और प्रिंस को किनारे पर सुरक्षित ले आया। तब तक छोटू, भानू और सनी नदी में डूब चुके थे। तीनों किशोरों ने घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बस्ती के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। थाने के फोर्स ने गोताखोरों की मदद से डूबे किशोरों को खोजबीन शुरू कर दी। करीब एक घंटे बाद गोताखोरों ने सनी के शव को कुछ सौ मीटर दूर पर बरामद कर लिया। छोटू और छुट्टन का शव दो घंटे बाद मिला। जबकि भानू की रात आठ बजे के बाद अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू रोकना पड़ा। मौके पर पहुंचे एसडीएम एत्मादपुर अंबरीश कुमार ने मामले में अधिकारियों से बात की। एसडीएम ने शनिवार सुबह से भानू की तलाश के लिए रेस्क्यू जारी करने की जानकारी परिजनों को दी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.