Move to Jagran APP

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा का बजा डंका, विपक्ष ने घुटने टेके Agra News

दो घंटे में खत्म हो गया नगर निगम का 14वां सदन। भाजपा के पांच और बसपा का एक सदस्य चुना।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 12:22 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 12:22 PM (IST)
नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा का बजा डंका, विपक्ष ने घुटने टेके Agra News
नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा का बजा डंका, विपक्ष ने घुटने टेके Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। नगर निगम की कार्यकारिणी में भाजपा का डंका बजा। विपक्षी पार्षदों ने घुटने टेक दिए। कुछ से नाम वापस ले लिए तो कुछ लड़ने की हिम्मत ही नहीं जुटा सके। सर्व सम्मति से कार्यकारिणी में भाजपा के पांच और बसपा का एक सदस्य चुना गया। वहीं एक भाजपा पार्षद ने बगावत कर दी। सदन का बहिष्कार किया। अनुशासनहीनता पर पार्षद उमेश पेरवानी पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। दो दिन पूर्व उमेश ने 15 लाख रुपये के विकास कार्य का शिलान्यास खुद कर लिया था।

loksabha election banner

नगर निगम का 14वां सदन शनिवार सुबह 11 बजे से शुरू होना था, लेकिन यह दोपहर 12.15 बजे शुरू हुआ। सौ में से 83 पार्षद उपस्थित हुए। मेयर नवीन जैन और नगरायुक्त अरुण प्रकाश की मौजूदगी में चुनाव का समय निर्धारित किया गया।

पार्षदों या फिर पार्षद दल के नेता को चुनाव लड़ने वाले पार्षदों की लिस्ट सौंपने के लिए कहा गया। सबसे पहले बसपा पार्षद दल के नेता मनोज सोनी ने धर्मवीर सिंह और मनोज कुमार का नाम प्रस्तावित किया। फिर भाजपा पार्षद दल के नेता मोहन सिंह लोधी ने नेहा गुप्ता, संजय राय, जगदीश पचौरी, अनीता खरे, श्यामवीर सिंह, गुलाब सिंह, निर्दलीय पद के नेता विवेक तोमर ने शिरोमणि सिंह और प्रताप सिंह गुर्जर, सपा से विकलेश यादव का नाम घोषित किया गया। इस बीच वार्ड 76 से भाजपा पार्षद उमेश पेरवानी ने खुद का नाम प्रस्तावित किया।

यह देख भाजपा पार्षदों में खलबली मच गई। क्योंकि भाजपा पार्षद दल के नेता ने उमेश का नाम शामिल नहीं किया था। उमेश ने नामांकन पत्र मांगा, इस बीच वह अपनी सीट पर खड़े हो गए। प्रस्तावक न मिलने पर उमेश ने सदन का बहिष्कार किया और बाहर आ गए। वहीं प्रताप सिंह गुर्जर ने नामांकन पत्र नहीं भरा।

दोपहर एक बजे तक सिर्फ दस पार्षदों ने सदस्य पद के लिए नामांकन किया। फिर मेयर ने तीस मिनट के लिए सदन को स्थगित कर दिया। नामांकन पत्र की वापसी पर चर्चा शुरू हो गई। दोपहर डेढ़ बजे दोबारा सदन शुरू हुआ तो नेहा गुप्ता, विकलेश यादव, शिरोमणि सिंह, मनोज कुमार ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके चलते चुनाव नहीं हुआ। दोपहर दो बजे सभी नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। नए सदस्य दो साल तक कार्यकारिणी में रहेंगे। मेयर ने बताया कि कार्यकारिणी में 12 सदस्यों में छह का चुनाव हुआ है।

राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश सहित अन्य मौजूद रहे।

नहीं रखा गया बजट

सदन में 204 करोड़ रुपये के पुनरीक्षित बजट पर कोई चर्चा नहीं हुई।

बसपा ने नहीं दिया किसी का साथ

सदन में सबसे अधिक भाजपा के 63 और बसपा के 25 पार्षद हैं। सपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद एक जुटकर हुए, लेकिन ऐन वक्त पर बसपा पार्षदों ने किसी का भी साथ न देने का निर्णय लिया। इससे भाजपा को और बल मिल गया।

कार्यकारिणी में शामिल हुए यह सदस्य

- संजय राय, जगदीश पचौरी, गुलाब सिंह, अनीता खरे, श्यामवीर सिंह। सभी भाजपा पार्षद।

- धर्मवीर सिंह, बसपा पार्षद।

छह अन्य सदस्य

- राजेश प्रजापति, राधिका, विवेक अमित दिवाकर, जितेंद्र सिंह, विमल गुप्ता। सभी भाजपा पार्षद।

- विवेक तोमर निर्दलीय पार्षद

सदन में दलों की स्थिति

भाजपा पार्षद- 63

बसपा पार्षद- 25

सपा पार्षद- 4

कांग्रेस पार्षद- 2

निर्दलीय- 6


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.