मैनपुरी पुलिस शस्त्रागार में चली गोली, सिपाही घायल, ये रही वजह
सिपाही की हालत गंभीर होने पर सैफई किया गया रेफर।
By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 14 Jun 2019 12:22 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2019 12:22 PM (IST)
आगरा, जेएनएन। मैनपुरी पुलिस महकमे में उस वक्त सनसनी फैल गई जब शस्त्रागार में गोली चल गई। गोली चलने से एक सिपाही घायल हो गया।
दरअसल पुलिस लाइन में तैनात एचसीपी रामबरन शुक्रवार सुबह 11 बजे शस्त्रागार में बैठे थे ।एक पुलिसकर्मी कारबाइन की सफाई कर रहा था। तभी अचानक किसी प्रकार कारबाइन से गोली चल गई। सिपाही रामबरन पीठ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से सैफई रेफर किया गया है। आला अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें