Move to Jagran APP

शू कैमिकल फैक्‍ट्री में आग, बड़ा नुकसान, एक घंटे तक होते रहे धमाके Agra News

सिकंदरा इंडि‍स्ट्रियल एरिया में बनी शू कैमिकल की फैक्‍ट्री में लगी है आग। पांच मोटर साइकिल भी जलकर राख। दस दमकल की गाडि़यांं मौके पर।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 05:23 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 08:25 PM (IST)
शू कैमिकल फैक्‍ट्री में आग, बड़ा नुकसान, एक घंटे तक होते रहे धमाके  Agra News
शू कैमिकल फैक्‍ट्री में आग, बड़ा नुकसान, एक घंटे तक होते रहे धमाके Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। सिकंदरा के इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों ने बाहर निकलकर जान बचाई। केमिकल से भरे ड्रम धमाकों के साथ फटने लगे। ड्रम के जलते परखच्चे उड़े कर पड़ोस की फैक्ट्री तक पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग को काबू में कर लिया।

loksabha election banner

खंदारी के फ्रैंड्स आशियाना निवासी सौरभ भल्ला और नितिन बत्रा की सिकंदरा के इंडस्ट्रियल एरिया ई-51 में केमिकल फैक्ट्री है। इसमें शुक्रवार को 10 कर्मचारी काम कर रहे थे। फैक्ट्री में पीछे कंस्ट्रक्शन के काम में 15 मजदूर लगे थे। शाम साढ़े चार बजे अचानक फैक्ट्री के गेट के पास आग लग गई। इसके बाद फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने बाहर निकलकर जान बचाई। कंस्ट्रक्शन का काम कर रही लेबर पीछे से बाउंड्रीवाल से कूदकर निकल गई। फैक्ट्री में खड़ी मजदूरों की चार बाइक जल गईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

केमिकल के ड्रमों में आग लगने के बाद वे धमाके के साथ फट गए। इससे फैक्ट्री की छत भी टूट गई। एक के बाद एक धमाके हुए और ड्रम करीब पचास-पचास मीटर दूर जाकर गिरने लगे। लपटों के साथ उठा काला धुंआ आसमान में छा गया। केमिकल के साथ आग पास की फैक्ट्री में पहुंच गई। इसकी चपेट में आकर पेड़ जल गए। दमकल की सात गाडिय़ां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने रोड की एक लेन रोक दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझा दी। आग में मजदूरों की चार बाइक और फैक्ट्री में रखा केमिकल जल गया।

आग लगने के बाद सीज फायर कंपनी से मंगाए उपकरण

फैक्ट्री में आगे के हिस्से में केमिकल का काम हो रहा था। जबकि पीछे के हिस्से में कंस्ट्रक्शन हो रहा है। फैक्ट्री में फायर हाइड्रेंट व अन्य अग्निशमन के जरूरी इंतजाम नहीं थे। सीज फायर कंपनी के कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों के साथ आकर वहां आग बुझाने के प्रयास किए। इसके बाद दमकल पहुंच गईं।

दमकलकर्मियों की तत्परता से थमी आग

केमिकल फैक्ट्री से आग की लपटें उठ रही थीं। जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग के अधिकारी पहुंच गए। सात दमकलें मंगा लीं। इससे एक घंटे में आग काबू में आ गई। थोड़ी सी लापरवाही में आग आसपास की फैक्ट्रियों में पहुंच जातीं। इनकी दीवार केमिकल फैक्ट्री से सटी हुई थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.