विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Fire News: जूता कारोबारी की कोठी में शार्ट सर्किट से लगी आग, बचा परिवार, धुआं निकलते ही मचाया शाेर

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 30 May 2023 07:05 AM (IST)

Agra Fire News आगरा में न्यू आगरा की कालोनी की घटना। क्षेत्रीय पार्षद और कालोनी वालों ने समय रहते बुझाई ...और पढ़ें

जूता कारोबारी की कोठी में शार्ट सर्किट से लगी आग, बचा परिवार, धुआं निकलते ही मचाया शाेर
जूता कारोबारी की कोठी में शार्ट सर्किट से लगी आग, बचा परिवार, धुआं निकलते ही मचाया शाेर

आगरा, जागरण संवाददाता। न्यू आगरा में कोठी संख्या बी-21 में रहने वाले जूता कारोबारी चंद्रप्रकाश पाेपतानी के यहां सोमवार रात शार्ट सर्किट से तीसरी मंजिल पर आग लग गई। उनके शोर मचाने पर पहुंचे क्षेत्रीय पार्षद मनासेज कुमार और कालोनी के अन्य लोग जुट गए। उन्होंने समय रहते आग को काबू कर लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

कमरे से निकला धुआं तो मचाया शाेर

चंद्र प्रकाश पोपतानी ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि तीसरी मंजिल पर कमरा बना है। जिसमे एसी लगा हुआ है। वह कमरे से निकलकर भूतल पर जा रहे थे। इसी दौरान धुंआ निकलता देखा तो शोर मचाया। नीचे कमरे में रहने वाले पुत्र और पुत्रवधू बाहर निकल आए। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया।

दमकल की गाड़ी आने से पहले बुझा ली आग

लपटें विकराल होती देख क्षेत्रीय पार्षद मनोज कुमार के अलावा सोनू परिहार, योगेश और सुमित आ गए। उन्होंने पानी डालकर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग को काबू कर लिया। जूता कारोबारी के स्वजन का कहना था कि धुएं के चलते सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। समय रहते आग बुझाने से बड़ा हादसा होने से बच गया।