विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra News: घरों के बाहर खड़े आधा दर्जन वाहनों में आगजनी, CCTV में नजर आया संदिग्ध; लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Published: Fri, 23 Feb 2024 10:00 AM (IST)

शाहगंज की मुरली विहार कालोनी में गुरुवार रात दो बजे अराजक तत्व ने कालोनी में खड़े आधा दर्जन वाहनों में ...और पढ़ें

घरों के बाहर खड़े आधा दर्जन वाहनों में आगजनी, CCTV में नजर आया संदिग्ध
घरों के बाहर खड़े आधा दर्जन वाहनों में आगजनी, CCTV में नजर आया संदिग्ध

जागरण संवाददाता, आगरा। शाहगंज की मुरली विहार कालोनी में गुरुवार रात दो बजे अराजक तत्व ने कालोनी में खड़े आधा दर्जन वाहनों में आग लगा दी। एक खोखे को भी आग के हवाले कर दिया। घरों के बाहर खड़े वाहनों में आगजनी से कालोनी के लोग में अफरातफरी और दहशत फैल गई। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। किसी तरह वाहनों में लगी आग को बुझाया, तब तक कई वाहन पूरी तरह से जल चुके थे। कालोनी में लगे सीसीटीवी में फुटेज के आधार पर लोगों ने एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंपा है।

आधा दर्जन वाहनों से निकलने लगी आग की लपटें

मुरली विहार कालोनी में 50 से अधिक मकान हैं। अधिकांश परिवारों के मुखिया सेवानिवृत्त हैं। लोग अपने वाहनों को घरों के बाहर सड़क पर खड़ा करते हैं। गुरुवार रात आधा दर्जन वाहनों से आग की लपटें निकलने लगीं। इससे कालोनी के लोग जाग गए। लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने आग को काबू करने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। उसने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया।

कालोनी के सीसीटीवी चेक करने पर एक संदिग्ध वहां घूमता दिखाई दिया। इसके बाद वाहनों में आग की घटना हुई। संदिग्ध कई वाहनों के पास गया था। लोगों ने संदिग्ध काे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आग क्यों लगाई गई, पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है।