Move to Jagran APP

Agra News: कंप्यूटर शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान का अनुमान, व्यस्त बाजार में मची अफरा-तफरी

Agra News आगरा का संजय प्लेस सबसे व्यस्त बाजारों में शामिल है। शोरूम में लगी भीषण आग के बाद यहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग के कारण का पता उसके बुझने के बाद चल सकेगा।

By Abhishek SaxenaEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 11:48 AM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 11:48 AM (IST)
Agra News: आगरा के संजय प्लेस में आग की घटना हुई।

आगरा। जागरण संवाददाता। आगरा में हरी पर्वत क्षेत्र के संजय प्लेस में सोमवार सुबह लेनेवो कंपनी के शोरूम में भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग को काबू में किया। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

loksabha election banner

दिल्ली गेट निवासी सुकेश अग्रवाल का संजय प्लेस के कंप्यूटर मार्केट में लेनेवो कंपनी का शोरूम है। सोमवार सुबह 10.45 बजे कर्मचारी शोरूम खोल रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई। वहां मौजूद कर्मचारियों को जैसे ही जानकारी हुई उन्होंने शोरूम मालिक को बताया।

थोड़ी देर में ही दमकल और पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। आग की चपेट में आकर लाखों रुपए के कंप्यूटर और लैपटॉप जल गए। 

लाइट खोलने के लिए स्विच किया था आन

शोरूम के मैनेजर हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने शोरूम खोलने के बाद लाइट के स्विच ऑन किए थे। एक कर्मचारी ने जैसे ही एसी का स्विच ऑन किया तभी उसमें से आग लग गई। आशंका है कि आग इसी में हुए शार्ट सर्किट से ही लगी है। शोरूम में डेमो के लिए लैपटॉप ओर डेस्कटॉप रखे हुए थे वे जल गए हैं। शोरूम मालिक ने करीब 30 लाख के नुकसान की आशंका जताई है।

इससे पहले कमला नगर में लगी थी आग

कमला के एफ ब्लाक में स्थित मेट्रो माडल शाप में रविवार रात आग लग गई। माडल शाप में धुआं भर गया। अंदर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। माडल शाप के कर्मचारियों ने दमकल के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

घटना रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। कमला नगर में सर्विस रोड पर स्थित मेट्रो माडल शाप में शौकीन पैग लगा रहे थे। बाहर वाहन खड़े थे। इसी बीच अचानक माडल शाप से धुआं उठने लगा। थोड़ी देर में ही धुआं हाल में भर गया। वहां मौजूद लोग बाहर की ओर भाग निकले। माडल शाप के कर्मचारियों ने किसी तरह आग को काबू में कर लिया।भगदड़ के कारण सर्विस रोड पर जाम भी लग गया।

आग लगने की सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची। तब तक आग बुझ चुकी थी। इंस्पेक्टर कमला नगर उत्तम चंद्र पटेल ने बताया कि माडल शाप में मामूली आग लगी थी। आग बुझने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी हुई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.