विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चमक उठे फतेहपुर सीकरी के लाल पत्थर, नाच उठीं रंग-बिरंगी रोशनियां; साउंड एंड लाइट शो शुरू

By Nirlosh Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 27 Nov 2026 07:38 PM (IST)

फतेहपुर सीकरी में 9.26 करोड़ रुपये की लागत से तैयार साउंड एंड लाइट शो का उद्घाटन किया गया है। यह शो प्राचीन इतिहास से लेकर वर्तमान तक की जानकारी देगा और पर्यटकों को आकर्षित कर रात्रि प्रवास बढ़ाएगा।

शुक्रवार शाम साउंड एंड लाइट शो शुरू होने पर फतेहपुरसीकरी में लाल पत्थर की इमारत के पीछे से आती हरी रोशनी।

शुक्रवार शाम साउंड एंड लाइट शो शुरू होने पर फतेहपुरसीकरी में लाल पत्थर की इमारत के पीछे से आती हरी रोशनी।

जागरण संवाददाता, आगरा। फतेहपुर सीकरी के पर्यटन में साउंड एंड लाइट शो नए रंग भरेगा। उप्र के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार शाम शो का उद्घाटन किया। शो 20-22 मिनट का है, जिसमें फतेहपुर सीकरी के प्राचीन इतिहास से लेकर वर्तमान तक की जानकारी मिलेगी। इससे फतेहपुर सीकरी से दूरी बनाते पर्यटकों के आने की उम्मीद बढ़ी है, जिससे शहर में रात्रि प्रवास भी बढ़ेगा।

फतेहपुर सीकरी में मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना में 9.26 करोड़ रुपये की लागत से साउंड एंड लाइट शो की व्यवस्था की गई है। इसमें दीवान-ए-आम पर लाइटिंग, ऑडियो सिस्टम, थ्री-डी मैपिंग के साथ साउंड एंड लाइट शो के लिए प्राेजेक्टर आदि लगाए गए हैं। शो में बीर छबीली टीला पर हुए उत्खनन के जरिये अकबर द्वारा फतेहपुर सीकरी को राजधानी बनाने से पहले की स्थिति दिखाई जाएगी।

शो में स्मारक की वास्तुकला, वर्तमान स्थिति, अकबर द्वारा राजधानी बनाए जाने और पानी की कमी के चलते छोड़े जाने की जानकारी भी मिलेगी। शाे शुरुआत में कुछ दिन निश्शुल्क रहेगा, जिससे कि उसका प्रचार-प्रसार हो सके। यहां बाद में भारतीय पर्यटकों पर 50 रुपये और विदेशी पर्यटकों पर 150 रुपये का टिकट लागू होगा।

काली माता मंदिर का सुंदरीकरण

यमुना किनारा रोड स्थित काली माता मंदिर के सुंदरीकरण का काम 2.78 करोड़ रुपये से किया गया है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इसका लोकार्पण भी फतेहपुर सीकरी से किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।