Move to Jagran APP

Tractor Pared: आगरा में रातभर पुलिस के पहरे में रहे किसान, पेट्रोल पंपों पर नहीं दिया जा रहा डीजल भी

Tractor Pared तीनों नये कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने का एलान किया है। इसमें आगरा के भी तमाम किसान होने की जिद पर अड़े हैं। पुलिस ने 24 जनवरी की रात से ही तमाम किसान नेताओं के यहां डेरा डाला।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 09:27 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 09:27 AM (IST)
Tractor Pared: आगरा में रातभर पुलिस के पहरे में रहे किसान, पेट्रोल पंपों पर नहीं दिया जा रहा डीजल भी
पुलिस ने 24 जनवरी की रात से ही तमाम किसान नेताओं के यहां डेरा डाला

आगरा, जागरण संवाददाता। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड में शामिल होने जा रहे किसानों के ट्रैक्टरों को पुलिस आगे नहीं बढ़ने दे रही। पुलिस ने किसान नेताओं के घर के बाहर पहरा भी बैठा दिया है। वह अपने साथियों के साथ दिल्ली न जा सकें, इसलिए उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया है।

loksabha election banner

तीनों नये कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने का एलान किया है। इसमें आगरा के भी तमाम किसान होने की जिद पर अड़े हैं। किसानों ने 25 जनवरी को दिल्ली कूच का एलान किया था। इसके चलते पुलिस ने 24 जनवरी की रात से ही तमाम किसान नेताओं के यहां डेरा डाल दिया। श्याम सिंह चाहर, दिलीप सिंह, जनक सिंह सहित कई किसान नेताओं के घर पर बीती रविवार रात से ही पुलिस तैनात है। दअसल, तमाम किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों से दिल्ली जाना चाहते हैं। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरियर लगा दिए हैं। श्याम सिंह चाहर, हरिमोहन, प्रेम बाबू सिंह का आरोप है कि पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के आदेश पर कई पेट्रोल पंपों पर किसानों के ट्रैक्टरों में डीजल नहीं डाला जा रहा। उन्हें पंप के बाहर से ही लौटा दिया जा रहा है। श्याम सिंह चाहर ने कहा कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है।,इधर, किसानों ने गुपचुप तरीके से दिल्ली जाने की तैयारी कर ली है। जगह-जगह किसान एकत्रित हो रहे हैं। वह मुख्य मार्गों के बजाय वैकल्पिक मार्गों से दिल्ली जाने की तैयारी में हैंं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.