विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा में 72 दिन से अवनि और आर्यन कर रहे इंतजार, मां− बाप के झगड़े में बेघर हुए दो मासूम

By Tanu GuptaEdited By:
Published: Sat, 26 Feb 2022 01:03 PM (IST)

झगड़े में बच्चों को छोड़ गए पति-पत्नी। अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र में 12 दिसंबर को भटकते मिले थे ...और पढ़ें

झगड़े के कारण पति पत्नी दोनों ने त्यागे मासूम बच्चे।
झगड़े के कारण पति पत्नी दोनों ने त्यागे मासूम बच्चे।

आगरा, जागरण संवाददाता। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े ने दो बच्चों को शेल्टर होम पहुंचा दिया। आपसी झगड़े के बाद दंपती अपनी आठ वर्षीय बेटी अवनि और छह वर्ष के पुत्र आर्यन को छोड़कर चले गए। भाई-बहन शेल्टर होम में 72 दिन से माता-पिता का इंतजार कर रहे हैं। वहां आकर उन्हें अपने साथ घर ले जाएं। वहीं, बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस भी उनके अभिभावकों को खोजने में नाकाम रही है।

अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र में 12 दिसंबर को सूत मिल के पास अवनि और आर्यन लावारिस हालत में भटकते हुए मिले थे। लोगों ने उन्हें भटकता देख, पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बच्चों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। बच्चों से जानकारी करने पर अवनि ने बताया कि उसके पिता का नाम मनोज सागर व मां का नाम किरन सागर है। वह दोनों आगरा के कोटली में जेपी पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं।

चाइल्ड लाइन ने अलीगढ़ पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बावजूद वह उनके माता-पिता के बारे में जानकारी करने में नाकाम रही है। आगरा चाइल्ड लाइन की समन्वयक ऋतु वर्मा ने बताया बच्चों की काउंसलिंग करने पर उन्होंने बताया कि माता-पिता में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वह दोनों उन्हें छोड़कर चले गए। दोनों बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर आगरा में उनके माता-पिता को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

फेसबुक से खोजीं माता-पिता की तस्वीरें

चाइल्ड लाइन ने बच्चों के माता-पिता को खोजने के लिए फेसबुक की भी मदद ली है। अवनि ने बताया कि पिता मनोज और मां किरन दोनों फेसबुक पर भी सक्रिय रहते हैं। उनसे मिली जानकारी के बाद चाइल्ड लाइन ने फेसबुक पर माता-पिता के प्रोफाइल को खोजना शुरू किया। माता-पिता की प्रोफाइल फेसबुक पर मिल गई। जिसमें वह बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं। चाइल्ड लाइन इंटरनेट मीडिया की मदद ले रही है।

मां की प्रोफाइल पर आगरा के एक पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा का स्टेटस

अवनि की मां किरन सागर ने आगरा के एक पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा का अपना स्टेटस अपडेट किया हुआ है। बच्चों ने बताया कि पिता एसी मैकेनिक हैं।