Move to Jagran APP

हेलो डॉक्टर: हो कोई भी मौसम, अब हो सकता है आंखों का ऑपरेशन

मोतियाबिंद की चपेट में सबसे अधिक बुजुर्ग। अब नहीं लगाया जाता चीरा, बरसात के मौसम में भी ऑपरेशन कराने पर नहीं होता इंफेक्शन।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 12:41 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 12:41 PM (IST)
हेलो डॉक्टर: हो कोई भी मौसम, अब हो सकता है आंखों का ऑपरेशन

आगरा(जेएनएन): बरसात में जरा सी लापरवाही बीमारी का कारण बन रही है। इस मौसम में आंखों में एलर्जी की बीमारी सबसे अधिक हो रही है। गुरुवार को दैनिक जागरण के कार्यक्रम हेलो डॉक्टर में एसएन के नेत्ररोग विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु यादव ने लोगों की समस्याओं का समाधान किया और बीमारी के निदान के उपाय बताए। आगरा, एटा, मैनपुरी और फीरोजाबाद के लोगों ने फोन कर बीमारी से बचाव और निदान की जानकारी भी ली। सवाल: मेरे पिता की आंखों से पानी आता है और चिपचिपाहट रहती है। इसे दूर करने के लिए क्या करना होगा? - सुनीता यादव, फीरोजाबाद

loksabha election banner

जबाव: आंखों से पानी आना व चिपचिपाहट की समस्या मोतियाबिंद होने के बाद होती है। सबसे पहले पिता का किसी आंखों के डॉक्टर से चैकअप कराओ। मोतियाबिंद है तो उसका तुरंत ऑपरेशन कराना होगा।

सवाल: सुबह उठने के बाद आंखों और गले में परेशानी होती है। इसका क्या इलाज है? - साजिया, फीरोजाबाद

जबाव: डॉक्टर के पास जाकर आंखों का चैकअप कराना होगा। अगर, उनमें कोई कमी आती है, तो तत्काल इलाज कराएं।

सवाल: मेरी आंखों में खुजली रहती है?- शाकिर खां, फीरोजाबाद

जबाव: आंखों में खुजली होने का मतलब आपकी आंखों में एलर्जी की समस्या है। डॉक्टर को दिखाकर आंखों का ऑपरेशन करा सकते हैं। इसके बाद ही समस्या के पूर्ण निजात मिलेगी।

सवाल: सुबह उठने के बाद आंखों में बहुत खुजली होती है। आंख मलने पर लाल हो जाती हैं?- विनोद कुमार, एटा

जबाव: डॉक्टर के पास जाकर आंखों का इलाज कराने की जरूरत है। ऐसी स्थिति में मोतियाबिंद की समस्या भी हो सकती है। चैकअप के बाद मोतियाबिंद साबित होता है, तो ऑपरेशन कराना होगा।

सवाल: मेरी आंख लाल रहती हैं। साथ ही खुजली और चिपचिपाहट रहती है, क्या करुं?

सवाल: आंखों की लाली दूर करने के लिए एंटीबॉयटिक ड्रॉप का प्रयोग कर सकते हैं, ड्रॉप प्रयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य ले लें। सवाल: आंखों की पलकों पर खुजली होती है। इसके समाधान के लिए क्या करना होगा?- रंजीत सिंह, टूंडला

जबाव: आपकी आंखों में एलर्जी है। इसका इलाज कराना होगा। इसके बाद ही सही होंगी। आंखों के डॉक्टरों को जरूर दिखाएं। सवाल: एक घंटा पढ़ने के बाद आंखों में दर्द होने लगता है और कुछ देर बाद अक्षर दिखने बंद हो जाते हैं?

- पुरुषोत्तम, जरार, बाह

जबाव: आंखों का चैकअप कराकर चश्मा प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि हर समय हम प्रदूषण की जद में रहते हैं। इसका भी आंखों पर असर पड़ता है। सवाल: नहाने के बाद आंख लाल हो जाती हैं। जो कई घंटों तक लाल रहती हैं ?- रतिवेंद्र सिंह, बाह

जबाव: नहाने से या साबुन के कारण आंखों में एलर्जी हो जाती है। इसके लिए किसी दवाई की जरूरत नहीं है। कुछ देर बाद स्वत: आंखें सही हो जाती हैं।

सवाल: आंख की पलकों पर खुजली रहती है। किस दवाई का प्रयोग करना चाहिए?- बाबूलाल शर्मा, न्यू राधानगर, आगरा

जबाव: आपकी आंखों में एलर्जी की समस्या है। चिकित्सक की सलाह पर दवाई का प्रयोग कर सकते हैं। इससे बीमारी का समाधान हो जाएगा। सवाल: मेरा दो साल का बच्चा है। उसकी आंखें लाल रहती हैं। ये बीमारी कैसे दूर होगी?- बबलू, मैनपुरी

जबाव: बच्चे की आंखों में एलर्जी है। इसका इलाज कराना होगा। 12 वर्ष तक यह बीमारी रहती है। इसके बाद यह बीमारी खत्म हो जाती है। सवाल: मेरी मां की पलकें भारी रहती हैं। इस बात से वह बहुत परेशान रहती हैं?- छाया, फीरोजाबाद

जबाव: इस प्रकार की बीमारी को ड्राईआइ कहते हैं। चिकित्सक की सलाह पर दवाई का प्रयोग करने से बीमार खत्म हो जाएगी। सवाल: मेरी आंखों में चिपचिपाहट रहती है। इससे रात को गाड़ी चलाते वक्त बहुत दिक्कत आती है। सामने से लाइट लगने पर आंखें बंद हो जाती हैं। इसका क्या इलाज है? - जसवीर, जयपुर हाउस, आगरा

जबाव: यह बीमारी उम्र के हिसाब से होती है। मोतियाबिंद की शिकायत हो सकती है। आंखों का चैकअप कर लें, मोतियाबिंद साबित होता है, तो जल्द ऑपरेशन कर लें।

जागरण के सावल:

सवाल: इस मौसम में एलर्जी की समस्या अधिक है। इससे बचने के लिए क्या उपाय करने चाहिए?

जबाव: बाहर निकलते वक्त चश्मे का प्रयोग करें। घर पहुंचने के बाद ताजा पानी से आंखों के धो लें। धूल, धुआं और बरसात के पानी से बचें। आपकी आंखों में एलर्जी हो जाती है तो वह दवाइयों से खत्म हो जाती है। लेकिन दवा का इस्तेमाल चिकित्सक की सलाह पर ही करें। सवाल: आंखों में मोतियाबिंद होने पर ऑपरेशन किस समय कराना चाहिए?

जबाव: आंखों के ऑपरेशन के लिए वर्तमान टेक्नोलोजी बहुत एडवांस है। अब ऑपरेशन में चीरा बहुत कम लगते हैं। इस कारण किसी भी मौसम में ऑपरेशन करा सकते हैं। ऑपरेशन के बाद कोई बीमारी नहीं होती है। सवाल: जिले में मोतियाबिंद की क्या स्थिति है?

जबाव: अब ब्लाइंड मोतियाबिंद चल रहा है। यह बीमारी 50 से 60 वर्ष की उम्र में होती है। इससे छुटकारे के लिए ऑपरेशन किया जाता है। रिजल्ट भी बहुत अच्छे आ रहे हैं। इस बीमारी से ग्रस्त लोगों को ऑपरेशन करा लेना चाहिए।

सवाल: आंखों की रोशनी कम होने पर किस लेंस का प्रयोग करना चाहिए?

जबाव: आंखों की रोशनी कम होने पर किसी भी लेंस का प्रयोग कर सकते हैं। सभी लेंस की क्वालिटी लगभग बराबर होती है। लेंस की बेहतर क्वालिटी बता उसे बदलने की कोई सलाह दे तो उसके झांसे में न फंसे।

सवाल: कम्प्यूटर या मोबाइल पर दो से तीन घंटे काम करने के बाद आंखों में जलन व पानी आने की समस्या हो जाती है, इससे से कैसे निजात मिलेगा?

जबाव: कम्प्यूटर पर काम करते वक्त आंखों में जलन होने पर आंखों के ताजा पानी से धोना चाहिए। इसके साथ ही कम्प्यूटर पर स्क्रीन लगवा लें या चश्मा लगाकर काम करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.