Move to Jagran APP

Events in Agra: प्रदेश सरकार के कई माननीय बढ़ाएंगे शहर की शोभा, जानिए और क्या होगा शहर में आज खास

आगरा में शनिवार का दिन खास रहने वाला है। अलग अलग कार्यक्रमों में शिरकत के लिए अलग अलग मंत्री यहां पहुंच रहे हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव से पूर्व शनिवार को सिकंदरा स्थित कैलाश महादेव मंदिर के यमुना घाट पर यमुना आरती कार्यक्रम होगा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 09:07 AM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 09:07 AM (IST)
Events in Agra: प्रदेश सरकार के कई माननीय बढ़ाएंगे शहर की शोभा, जानिए और क्या होगा शहर में आज खास
शनिवार को दिनभर आगरा में अच्‍छी चहल पहल रहेगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर में आज उप्र शासन के कई माननीय मौजूद रहेंगे। शुरूआत राज्यमंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग व निर्यात प्रोत्साहन चौ. उदयभान सिंह से होगी।

loksabha election banner

वह दो दिन के लिए शहर में रहेंगे। शनिवार सुबह 11 बजे वह सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद शहर में कई स्थानों पर उनका भ्रमण कार्यक्रम होगा।

वहीं उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग न्यू आगरा स्थित माता सिद्धीदात्री मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह यहां दोपहर करीब एक बजे पहुंचेंगे।

प्रबंध समिति बैठक में होंगे शामिल

प्रदेश सरकार में मंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण व मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग जयप्रताप सिंह शनिवार दोपहर करीब एक बजे खंदारी स्थित भदावर हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद भाजपा विधायक पक्षालिका सिंह के साथ भेंटवार्ता करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे राजा बलवंत सिंह इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी कैंपस के खंदारी स्थित सिटी आफिस पहुंचकर आरबीएस कालेज की प्रबंध समिति की बैठक लेंगे।

गो-शालाओं का करेंगे निरीक्षण

उप्र गो सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. श्याम नंदन सिंह भी शनिवार को ही आगरा सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहां दोपहर करीब दो बजे मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी से गो संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर वार्ता करेंगे। इसके बाद गो-शालाओं का औचक निरीक्षण करेंगे।

वहीं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उद्यान, विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राम चौहान भी तीसरे पहर छह बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। रविवार को शहर में उनके कई कार्यक्रम होंगे।

जिला सम्मेलन व समस्या समाधान शिविर आज

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का जिला प्रतिनिधि सम्मेलन व शैक्षिक विचार गोष्ठी शनिवार को तोता का ताल स्थित फतेहचंद इंटर कालेज में होगी। वहीं उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ का पांडेय गुट शनिवार को पचकुइयां स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में समस्या समाधान दिवस का आयोजन करेगा, इसमें जिले के सभी माध्यमिक शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास संगठन कराएंगे।

जागरूकता सेमिनार

लोकहितम थैलेसीमिया सोसायटी शनिवार को नो मोर थैलेसीमिया पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन संजय प्लेस स्थित कासमास माल में करेगी। तीसरे पहर साढ़े तीन बजे से होने वाली सेमिनार में मुंबई के कोकिला बेन धीरुभाई अंबानी हास्पिटल, तोलानी सेवा संकल्प एवं थायरोकेयर के एक्सपर्ट चिकित्सक जानकारी देंगे।

यमुना आरती

नटरांजलि थियेटर आर्ट्स द्वारा 21 से 25 फरवरी को रतन हीरा रिसार्ट एंड गार्डन में होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव से पूर्व शनिवार को सिकंदरा स्थित कैलाश महादेव मंदिर के यमुना घाट पर यमुना आरती कार्यक्रम होगा। तीसरे पहर पांच बजे से होने वाले कार्यक्रम में महंत निर्मल गिरी पूजन कराएंगे।

वहीं संगीत कला केंद्र व पं. रघुनाथ तलेगांवकर फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा शनिवार को आनलाइन वसंत उत्सव का आयोजन तीसरे पहर साढ़े पांच बजे से फेसबुक पेज पर होगा।

पोस्टर होगा जारी

श्रीमद् भागवत गीता चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भागवत गीता में निहित विज्ञान से हर समस्या का समाधान विषय पर होने वाले आठ दिवसीय गीता ज्ञान-गंगा उत्सव के आमंत्रण पत्र और गीता संदेश पत्रिका का विमोचन शनिवार को आवास विकास कालोनी स्थित होटल भावना क्लार्क्स इन पर किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर साढ़े 12 बजे होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.