Move to Jagran APP

MANREGA: तीन माह बाद भी मोबाइल हाजिरी दूर, आज भी पुरानी परिपाटी पर चल रहा काम

हाजिरी में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए शासन की है व्यवस्था। मनरेगा श्रमिकों की हाजिरी आज भी मस्टरोल पर हो रही दर्ज।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 06:48 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 06:48 PM (IST)
MANREGA: तीन माह बाद भी मोबाइल हाजिरी दूर, आज भी पुरानी परिपाटी पर चल रहा काम
MANREGA: तीन माह बाद भी मोबाइल हाजिरी दूर, आज भी पुरानी परिपाटी पर चल रहा काम

आगरा, जेएनएन। तीन माह पहले मैनपुरी में ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने सभी डीएम और जिला कार्यक्रम समन्वयक को मनरेगा श्रमिकों की हाजिरी दर्ज करने के लिए मोबाइल मॉनिटङ्क्षरग सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए मनरेगा सेल में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन भी किया जा चुका है। अब तक रोजगार सेवक इस काम को धरातल पर नहीं उतार सके हैं। मनरेगा श्रमिकों का मस्टरोल आज भी पुराने ही ढर्रे पर चल रहा है। इसके पीछे बोगस मजदूरों को काम पर दर्शाने का खेल है। 

loksabha election banner

मनरेगा के तहत श्रमिकों के नाम के साथ मस्टर रोल जारी किया जाता है, जिसे मौके पर ग्राम रोजगार सेवक भरते हैं। मस्टर रोल ग्राम पंचायत अधिकारी, प्रधान द्वारा हस्ताक्षरित कर अपलोड करने और एफटीओ जनरेट करने के लिए विकासखंड को भेजा जाता है। मोबाइल मानिटङ्क्षरग सिस्टम से हाजिरी लगने की व्यवस्था होने के बाद यह काम सरल हो जाता, लेकिन जिले में इस पर अब तक अमल नहीं हो सका है।

...तो रुक जाता फर्जी हाजिरी का खेल

माना जा रहा है कि मोबाइल मॉनिटङ्क्षरग सिस्टम मनरेगा से श्रमिकों की फर्जी हाजिरी दर्ज करने का खेल रुक जाता। इसके चलते सभी श्रमिक मौके पर ही मिलते। विभागीय सूत्र इस सुविधा का पालन न होने के पीछे बोगस मजदूरों की वजह बता रहे हैं।

इस आदेश का पालन कराने को सभी रोजगार सेवकों से कहा गया था। कुछ ग्राम पंचायतों में यह काम हुआ भी है। जहां नहीं हो सका, वहां कराने का काम हो रहा है।

- रंजीत ङ्क्षसह, डीसी मनरेगा।

552 जिले में कुल ग्राम पंचायतें

1.53 लाख पंजीकृत मनरेगा मजदूर

89452 क्रियाशील मजदूर 

जिलेवार स्थिति

आगरा

1,177 विकास कार्य चल रहे हैं वर्तमान में

36,964 मनरेगा मजदूरों को दिया गया है कार्य

25.12 लाख मानव दिवस सृजित करने का है लक्ष्य

17.12 लाख मानव दिवस सृजित कर लिए हैं अब तक

फिरोजाबाद

774 विकास कार्य चल रहे हैं वर्तमान में

24,364 मनरेगा मजदूरों को दिया गया है कार्य

21.46 लाख मानव दिवस सृजित करने का है लक्ष्य

12.27 मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं अब तक

मथुरा

897 विकास कार्य चल रहे हैं वर्तमान में

27,575 मनरेगा मजदूरों को दिया गया है कार्य

15.07 लाख मानव दिवस सृजित करने का है लक्ष्य

15.27 लाख मानव दिवस किए जा चुके हैं सृजित

मैनपुरी

1,024 विकास कार्य चल रहे हैं वर्तमान में

25,203 मनरेगा मजदूरों को दिया गया है कार्य

25.82 लाख मानव दिवस सृजित करने का है लक्ष्य

18.46 लाख मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं अब तक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.