Agra Lockdown Update Day 7: Agra Smart City में अब घर बैठे मिलेगा सामान, बस करना होगा ये
मंडलायुक्त अनिल कुमार ने किया आगरा स्मार्ट सिटी में वेबसाइट को लॉन्च। िकिराना सब्जी आदि ऑनलाइन कर सकते हैं बुक। होगा वार्डवार वितरण।
आगरा, जागरण संवाददाता। लॉकडाउन के दौरान घरों में जरूरी सामान के लिए परेशान हो रहे लोगों के लिए ये राहत की खबर है। घर के राशन और सब्जी की व्यवस्था के लिए आगरा स्मार्ट सिटी के एक वेबसाइट लॉन्च की गई है। मंगलवार को आगरा स्मार्ट सिटी कार्यालय पर कमिश्नर अनिल कुमार ने लॉन्च किया। जिलाधिकारी प्रभुु एन सिंह भी उनके साथ मौजूद थे।
कोरोना वायरस संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए पूरा देश इस वक्त लॉकडाउन है। सबकुछ बंद में दैनिक जरूरत की वस्तुओं की जमकर कालाबाजारी हो रही है। प्रशासन तमाम हेल्पलाइन नंबर जारी कर चुका है। राशन विक्रेताओं की सूची जारी हो चुकी है लेकिन आम जनता आटा, घी, तेल, सब्जी तक के लिए परेशान हो रही है। लोग शिकायत कर रहे हैं लेकिन राहत नहीं मिल पा रही। प्रशासन ने दैनिक जरूरत की चीजों की रेट लिस्ट जारी कर दी है ताकि जनता को कोई परेशानी न हो लेकिन कालाबाजारी करने वाले बाज नहीं आ रहे।
ऐसे में प्रशासन ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए तकनीक का सहारा लिया है। अब स्मार्ट आगरा के माध्यम से डोर टू डोर किराना और सब्जियों की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए बस http://agrasmartcity.in/EssentialItemSupplier.aspx लिंक पर क्लिक करना होगा। इस लिंक के खुलते ही आपकों अपने वार्ड नंबर पर जाकर अपना आर्डर देना होगा। उपभोक्ता की डिमांड आने के बाद कर्मचारी सभी सामान लेकर घर पहुंचेगा। प्रशासन का यह प्रयास लॉकडाउन का उल्लंघन न हो और लोगों काेे परेशानी भी न हो इसके लिए किया गया है। यह व्यवस्था नगर निगम के सभी वार्डों के लिए होगी। वार्ड नंबर के हिसाब से ऑर्डर बुक होंगे और डोर टू डोर सप्लाई होंगे।
आ रही हैं लगातार कालाबाजारी की शिकायतें
कंट्रोल रूम से लेकर नोडल अधिकारियों तक लोग लगातार यह शिकायत कर रहे हैं िकि शहर में आटा नहीं मिल रहा। फल, सब्जियों और दालों की कीमत प्रशासन ने तय तो कर दी है लेकिन कालाबाजारी हो रही है। इस पर कार्रवाई भी नहीं हुई है। चार दिन में आटा न मिलने की 50 से अधिक शिकायतें कंट्रोल रूम में आ चुकी हैं।