Move to Jagran APP

Smart City: ताजनगरी में आ तो गए एनवायरमेंटल सेंसर, जरा सी वजह से हो नहीं पा रहे चालू Agra News

पासवर्ड के जाल में फंसेे एनवायरमेंटल सेंसर। शहर के 39 में से 31 स्थलों पर लग चुका सिस्टम। वायु प्रदूषण की आसानी से मिल सकेगी जानकारी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 08:18 AM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 08:18 AM (IST)
Smart City: ताजनगरी में आ तो गए एनवायरमेंटल सेंसर, जरा सी वजह से हो नहीं पा रहे चालू Agra News
Smart City: ताजनगरी में आ तो गए एनवायरमेंटल सेंसर, जरा सी वजह से हो नहीं पा रहे चालू Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा स्मार्ट सिटी के एक और प्रोजेक्ट पर संकट खड़ा हो गया है। दो कंपनियों के आपसी विवाद में एनवायरमेंटल सेंसर का पासवर्ड उलझ कर रह गया है। इससे 31 स्थलों पर लगे सेंसर को चालू नहीं किया जा रहा है। वहीं मशीन लगाने का कार्य भी धीमी गति से चल रहा है।

loksabha election banner

आगरा स्मार्ट सिटी के तहत 39 स्थलों में एनवायरमेंटल सेंसर लगने हैं। अब तक 31 स्थलों पर यह लग चुके हैं। सेंसर हर पल वायु प्रदूषण की जानकारी नगर निगम स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को देंगे। फिर इसे विभिन्न स्थलों पर लगे बोर्डों पर डिस्प्ले किया जाएगा। स्मार्ट सिटी के एक अधिकारी ने बताया कि पासवर्ड को लेकर खींचतान मची हुई है। कंपनियां पासवर्ड नहीं देना चाह रही हैं। इसी के चलते इन्हें एक्टीवेट नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सिर्फ छह सेंसर काम कर रहे हैं।

ये है आगरा स्मार्ट सिटी की रैंकिंग

- वर्ष 2018 में घोषित रैंकिंग में आगरा देश में 18वें स्थान पर था।

- जनवरी से मार्च 2019 में 15वें स्थान पर था।

- अप्रैल 2019 में देश में 12वें स्थान पर था।

- अगस्त 2019 में देश में 11वें स्थान पर था।

- सितंबर 2019 में देश में 12वें स्थान पर था।

- नवंबर 2019 में 13वें नंबर पर पहुंच गया।

- दिसंबर 2019 से फरवरी 2020 तक 12वें नंबर पर है।

आगरा स्मार्ट सिटी एक नजर में

- केंद्र सरकार ने दूसरे चरण में आगरा का चयन स्मार्ट सिटी के लिए किया था।

- नौ जनवरी 2017 को आगरा स्मार्ट सिटी प्रा. लि. का गठन किया गया।

- दाराशॉ कंपनी का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट में चयन हुआ।

- 14 सितंबर, 2017 से कंपनी ने कार्य शुरू किया।

- अब तक कुल 23 डीपीआर बन चुकी हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.