यमुना एक्सप्रेस वे दर्दनाक हादसा, कार में जिंदा जल गया चालक Agra News
मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र की घटना। आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी कार। मृतक था आगरा का निवासी।
आगरा, जेएनएन। यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार दोपहर आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार में आग लग गई। चालक जलती कार से निकलने में नाकाम रहा जिससे चालक की कार में जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान आगरा के टीकम सिंह के रूप में हुई है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर स्विफ्ट डिजायर कार थी UP 80 DZ 0497 आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 140 के समीप दोपहर करीब साढ़े बारह बजे चलती कार में अचानक आग लग गई। बताया गया है कि देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और उसमें चालक आग के लपटों के बीच फंसने से बाहर नहीं निकल सका। कार में आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। मृतक चालक की पहचान टीकम सिंह (23) पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी 12 A कृष्णा विहार कांंलिदी विहार आगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम मथुरा भिजवा दिया।