विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dbrau: आवासीय इकाई में बीए में प्रवेश चाहते हैं तो 31 तक करें आवेदन, पहलीबार हो रहे एडमीशन

By Abhishek SaxenaEdited By:
Published: Mon, 25 Jul 2022 07:48 PM (IST)

Dbrau बीए छात्रों की पहली पसंद बन रहा है। जो छात्रा आवासीय इकाई में बीए में प्रवेश चाहते हैं उनके ...और पढ़ें

Dbrau: बीए के लिए दो से 14 अगस्त तक पूरी की जाएगी प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया
Dbrau: बीए के लिए दो से 14 अगस्त तक पूरी की जाएगी प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत पहली बार स्नातक स्तर पर बीए में प्रवेश लिए जा रहे हैं।

इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया 14 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी। प्रति कुलपति की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

पहलीबार हो रहे बीए में प्रवेश

आवासीय इकाई में पहली बार बीए में हो रहे प्रवेश के लिए संकायध्यक्षों व निदेशकों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 31 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि है, उसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। दो से 14 अगस्त तक संकायवार प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

बीए में प्रवेश के लिए छात्रों की होगी काउंसलिंग

संबंधित संस्थानों में छात्रों की काउंसलिंग होगी। पंजीकरण फार्म भरवाए जाएंगे। किस संकाय में कौन से विषय अध्यापन के लिए उपलब्ध हैं, इसकी जानकारी दी जाएगी। मेजर और माइनर विषयों में से चुनाव के लिए प्रपत्र भरवाया जाएगा। इसके साथ ही संस्थान प्रवेश समितियों का भी गठन करेंगे, जो पूरी प्रक्रिया को संभालेंगी।

कार्यवाहक कुलपति के आने पर अंतिम तिथि बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। बैठक में डीन अकादमिक प्रो. संजीव कुमार, प्रो. यूसी शर्मा, प्रो. प्रदीप श्रीधर, प्रो. संजय चौधरी, प्रो.मो. अरशद, प्रो. वीके सारस्वत, प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा आदि उपस्थित रहे।

वेब पंजीकरण पर निर्भर है विश्वविद्यालय का भविष्य

डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को वेब पंजीकरण कराना होता है। तीनों बोर्ड के 12वीं के परिणाम जारी हो चुके हैं। पंजीकरण की संख्या ही विश्वविद्यालय में छात्रों की संख्या को तय करेगी और साथ-साथ विश्वविद्यालय का भविष्य भी। पिछले कुछ सालों में विश्वविद्यालय में छात्रों की संख्या में लगातार गिरावट आई है।

अलीगढ़ में गए हैं कई विश्वविद्यालय

इस साल 400 से ज्यादा कालेज अलीगढ़ मंडल में बने राज्य विश्वविद्यालय में स्थानांतरित होने से भी विश्वविद्यालय में छात्रों की संख्या कम रहने की संभावना है। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अब तक 40 हजार से ज्यादा वेब पंजीकरण हो चुके हैं। तीनों बोर्डों के परिणाम निकलने के बाद अब संभावना जताई जा रही है कि वेब पंजीकरण में वृद्धि होगी। 

Agra Top News: आगरा और आसपास के जिलों की टाप 5 खबरें अब एक क्लिक में पढ़िए