यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Agra Top News: आगरा और आसपास के जिलों की टाप 5 खबरें अब एक क्लिक में पढ़िए
Agra Top News फिरोजाबाद में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी के राजनीति में 20 साल पूरे ...और पढ़ें

आगरा, जागरण टीम। Agra Top News आगरा और आसपास के जनपदों की Top खबरें एक ही स्थान पर पढ़ सकते हैं।
निचली अदालत के आदेश को अपर न्यायालय में चुनौती
मथुरा : श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में पोषणीयता के बिंदु पर रोज सुनवाई के सिविल जज सीनियर डिवीजन की आदेश को याची ने सोमवार को जिला जज की अदालत ने निगरानी याचिका दाखिल की। याची ने कहा है कि पूर्व में निगरानी याचिका में निचली अदालत को कोर्ट कमिशन और सर्वे के मुद्दे पर प्राथमिकता से सुनवाई करने का आदेश दिया था। लेकिन निचली अदालत ने इस आदेश को नहीं माना।
मोदी जैसा दुनिया में दूसरा नेता नहीं: अजय मिश्रा
फिरोजाबाद: सत्ता की राजनीति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 20 साल पूरे होने के उपलब्ध में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि मोदी जैसा दुनिया में दूसरा कोई नेता नहीं। लगभग एक घंटे के संबोधन में उन्होंने मोदी के बचपन से लेकर संघ की सेवा और मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के आठ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों को उनसे सीख लेने की सलाह भी दी।
ताजमहल में सुंदरियों ने बिखेरा अदाओं का जलवा
ताजमहल में सोमवार को 20 देशों की सुंदरियों ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। ताजमहल की सुंदरता को देख वह अभिभूत नजर आईं। वह स्मारक में करीब एक घंटे तक रुकीं और अलग-अलग पोज में फोटो सेशन कराया। मिस टीन इंटरनेशनल का फाइनल तीस जुलाई को दिल्ली में होगा।मिस टीन इंटरनेशनल की फाइनलिस्ट 20 देशों की सुंदरियां सोमवार दोपहर करीब 11:30 बजे ताजमहल पहुंचीं। मुंबई की राशि पारसरामपुरिया मिस टीन इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 29 वर्षों के मिस टीन इंटरनेशनल के इतिहास में अब तक केवल आयुषी ढोलकिया ही यह खिताब जीत सकी हैं।
टाटा एस और एंबुलेंस में भिड़ंत, 13 कांवड़िया घायल
कासगंज- सोरों मार्ग पर कलेक्ट्रेट के समीप टाटा एस और एंबुलेंस में हुई आमने-सामने की भिड़ंत में 13 कांवड़िए घायल हो गए। इनमें नौ कांवड़िया आगरा के हैं, जबकि अन्य कासगंज जिले के। घायलों में से आठ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां से दो गंभीर घायल कांवड़िया को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना है।
पुलिस ने पकड़ा एटीएस का फर्जी सिपाही
मैनपुरी: खुद को एटीएस (एंटी टैरर स्क्वाइड) का सिपाही बताकर रौब झाड़ रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई तो सच्चाई सामने आ गई। शहर कोतवाल विक्रम सिंह के मुताबिक सोमवार सुबह एक युवक गले में एटीएस का आइ कार्ड डालकर शहर में करहल चौराहे पर खड़ा था। वह खुद को एटीएस का सिपाही बताकर लोगों पर रौब झाड़ रहा था। जानकारी मिलने पर शहर कोतवाल अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपित भागने की कोशिश करने लगा।
