Move to Jagran APP

शनिवार को कान्‍हा की नगरी में अपराध का वार, कहीं चली गोली, कहीं मिली लाश Agra News

गोवर्धन के कोन्हई में एक युवक की गोली मारकर हत्या। बरसाना में गायब बालक की मिली भूसे में दबी लाश।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 04:37 PM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 04:37 PM (IST)
शनिवार को कान्‍हा की नगरी में अपराध का वार, कहीं चली गोली, कहीं मिली लाश Agra News

आगरा, जेएनएन। कान्‍हा की नगरी मथुरा में शनिवार को एक के बाद एक आपराधिक घटनाक्रम घटित हुए। मामूली विवाद में जहां गोली चलने से युवक की मौत हो गई। वहीं मूंगफली खाते हुए गायब हुए बालक की लाश भूसे में दबी हुई मिली।

loksabha election banner

गोवर्धन के थाना क्षेत्र के गांव कोन्हई में शुक्रवार को रात भगवान सिंह और विष्णु में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। शनिवार सुबह विष्णु ने अपने परिजनों के साथ भगवान सिंह के घर पर हमला कर दिया। जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। आरोप है कि विष्णु ने तमंचे से गोली चला दी जो भगवान सिंह के सीने के पार निकल गई। गोली चलने की आवाज और चीख पुकार सुनकर आसपास के घरों से दर्जनों ग्रामीणों ने बाहर निकल आए और पुलिस की सूचना दी। गोली लगने से लहूलुहान युवक जमीन पर गिरा पड़ा था। मृतक के पिता किस्सो और भाई ओमी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उपचार के लिए घायल युवक को गोवर्धन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां चिकित्सक ने भगवान् सिंह को मृत घोषित कर दिया तथा घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद गांंव में सन्नाटा पसर गया। घटना का जायजा लेने के लिए सीओ वरुण कुमार सिंह मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से गोली चलने की जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि मृतक भगवान सिंह और आरोपित विष्णु आपस में गहरे दोस्त थे। भगवान सिंह की गोली लगने से मौत हो गई है जिसका पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। सीएचसी प्रभारी डॉ रूपेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

गायब बच्चे का शव भूसे में दबा मिला

बरसाना के सहार गांव से शुक्रवार को खेलते हुए गायब हुए मासूम बच्चें का शव शनिवार की दोपहर भूसे में दबा मिला। घटना की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मोके पर पहुच गई। वहीं पुलिस ने मृत बच्चें के शव को पीएम के लिए भेज दिया। बताते चलेंं कि बरसाना के समीपवर्ती गांव सहार निवासी जितेंद्र प्रजापति का ढाई साल का पुत्र गौरव शुक्रवार को मूंगफली खाते हुए गली से गायब हो गया था। मासूम बच्चे को खोजने के लिए पूरी रात बच्चे के परिजन घूमते रहे। काफी प्रयासों के बाद जब बच्चे का कोई पता नहीं चला तो उसके पिता ने थाना में गायब होने की तहरीर दे दी। शनिवार की सुबह पुलिस ने बच्चे की खोज के लिए आसपास के घरों में खोजबीन की, तो गायब गौरव भूसे में दबा मिला। लेकिन तबतक बच्चा दम तोड़ चुका था। घटना के बाद एसपी क्राइम अशोक मीणा, सीओ गोवर्धन वरुण कुमार सिंह सहित फॉरेन्सिक टीम भी मौके पर पहुच गई। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। जबकि ग्रामीण घटना को हत्या बता रहे है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.