बागवानी से किसानों की आय होगी दोगुनी
किसान मेले में किसानों को सब्जी उगाने के लिए किया प्रेरित विधायक ने किसानों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया
जागरण टीम, आगरा। पिनाहट कस्बा में किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत गुरुवार को किसान मेला, गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने किया।
गोष्ठी में किसानों को कृषि आधारित उद्योग को विकसित कर आय दोगुनी करने के बारे में बताया गया। राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण किसान बैंक के अंतर्गत कृषक उत्पादन संघ के अधिकारियों व उद्यान विभाग ने किसानों को बागवानी के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि अमरूद, जामुन, इमली, माल्टा, नींबू आदि फलदार वृक्षों की खेती करने से किसानों की आय दोगुनी होगी। वहीं सब्जी उगाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। इसके साथ ही जल संरक्षण अभियान के तहत किसानों को जरूरत होने पर ही फसलों की सिंचाई करने के लिए कहा। सखी समूह की महिलाओं ने विधायक का माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानो के बताया। उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह, कृषि वैज्ञानिक डा. मेहरबान सिंह, डा. जैसी शर्मा, बीडीओ रजत गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक वर्मा, अनिल गुप्ता, श्यामसुंदर शर्मा, लाल सिंह, देवानंद परिहार, रामनरेश परिहार, प्रेम सिंह, उदयवीर सिंह, कौशल तोमर, गजराज बेस, राजीव राठौड, रामजीलाल तोमर आदि मौजूद रहे। मेले में किसानों को किया सम्मानित
जागरण टीम, आगरा। खेरागढ़ कस्बे के विकास कार्यालय पर गुरुवार को किसान मेला, गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों के लिए चलाई जा रही योजनओं के बारे में बताया गया। वहीं किसानों के उत्पादकों द्वारा बनाई गई वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक महेश कुमार गोयल ने अच्छे उत्पादक किसानों का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। खंड विकास अधिकारी ओमकार सिंह, कृषि अधिकारी डा. आर के सिंह, पशुपालन अधिकारी डा. केदारनाथ, उमा सक्सेना, भाजपा अध्यक्ष डा. श्यामवीर सिंह, महेश गर्ग, मुन्ना लाल शर्मा आदि मौजूद रहे। फोटो- 21ंहबक71 किसान मेले में किसानों को संबोधित करती विधायक रानी पक्षालिका सिंह