Move to Jagran APP

Door To Door कूड़ा कलेक्शन में होगा बदलाव, अब इंदौर के तरीके को अपनाएगी ताजनगरी Agra News

एक गाड़ी में ड्राइवर के अलावा दो अन्य होंगे लोग। नगर निगम सदन में जल्द रखा जाएगा प्रस्ताव।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 08:49 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 08:49 AM (IST)
Door To Door कूड़ा कलेक्शन में होगा बदलाव, अब इंदौर के तरीके को अपनाएगी ताजनगरी Agra News
Door To Door कूड़ा कलेक्शन में होगा बदलाव, अब इंदौर के तरीके को अपनाएगी ताजनगरी Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। इंदौर की तर्ज पर ताजनगरी में कूड़ा कलेक्शन होगा। अगले माह होने जा रहे सदन में इसका प्रस्ताव लाया जाएगा। सदन से मंजूरी मिलने के बाद यह लागू होगा।

loksabha election banner

नगर निगम में डेढ़ दशक पूर्व डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू हुआ था। अब तक यह सफल नहीं हो सका है। सात कंपनियां कूड़ा कलेक्शन का कार्य छोड़ चुकी है जिसमें पांच कंपनियों पर कार्रवाई हुई है। इसके विपरीत इंदौर शहर में कूड़ा कलेक्शन बेहतरीन तरीके से चल रहा है। इसे लेकर अब तक दो बार टीमें स्टडी कर चुकी हैं। पहली टीम जुलाई 2018 में नगरायुक्त अरुण प्रकाश और दूसरी टीम सितंबर 2018 में तत्कालीन अपर नगरायुक्त विजय कुमार और सहायक नगरायुक्त अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में गई थी। इसकी रिपोर्ट दी गई। नगरायुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि एक गाड़ी एक हजार घरों से कूड़ा कलेक्ट करती है। गाड़ी में ड्राइवर के अलावा दो अन्य लोग होते हैं। एक संबंधित एनजीओ और दूसरा सुपरवाइजर होता है। सुपरवाइजर को प्रति मकान के हिसाब से दस रुपये का भुगतान किया जाता है। प्रत्येक गाड़ी में ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगा होता है। वहीं प्रत्येक भवन में चिप लगी है जिसे कर्मचारी की स्मार्ट तरीके से हाजिरी लगती है। कूड़ा उठान का जो भी आंकड़ा आता है उसे ऑनलाइन किया जाता है। फिर इसका मिलान होता है। स्मार्ट हाजिरी की मदद से कितने घरों से कूड़ा कलेक्ट नहीं हुआ। इसकी जानकारी आसानी से हो जाती है। गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग कूड़े का कलेक्शन किया जाता है।

इन कंपनियों ने किया काम

स्पार्क, हरी भरी, अरवा एसोसिएट, ओम मोटर्स, स्पाक ग्लोबल, सेवा, एसआरएमटी।

350 ग्राम निकलता है कूड़ा

मानक के अनुसार एक घर से 350 ग्राम कूड़ा निकलता है। 200 ग्राम गीला और 150 ग्राम सूखा कूड़ा शामिल है।

75 फीसद वाहनों में लगा है जीपीएस

नगर निगम के पास 300 के करीब वाहन हैं। 75 फीसद वाहनों में जीपीएस लगा हुआ है।

फैक्ट फाइल

- ननि के सौ वार्डों से हर दिन 750 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है।

- 350 मीट्रिक टन गीला और 400 मीट्रिक टन सूखा कूड़ा शामिल है।

- कुबेरपुर में आठ लाख मीट्रिक टन कूड़ा डंप है। यह 42 एकड़ में है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.