Move to Jagran APP

सीकरी से घरेलू रिश्ता, कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को सदैव तत्पर

भाजपा के प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह का जोशीला स्वागत फतेहपुर सीकरी अछनेरा और किरावली में कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Dec 2020 06:20 AM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2020 06:20 AM (IST)
सीकरी से घरेलू रिश्ता, कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को सदैव तत्पर
सीकरी से घरेलू रिश्ता, कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को सदैव तत्पर

जेएनएन, आगरा। भाजपा के प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह का शनिवार को किरावली, अछनेरा और फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में जोशीला स्वागत किया गया। दुल्हारा गांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए कर्मवीर सिंह ने सीकरी से अपना घरेलू रिश्ता बताया। कहा कि फतेहपुर सीकरी क्षेत्र बरसों से उनकी कर्मभूमि रही है। लोगों का अपनापन उन्हें यहां खींच लाता है। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को वे सदैव तत्पर हैं।

loksabha election banner

फतेहपुर सीकरी में आगरा गेट स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र फौजदार के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में उन्हें कार्यकर्ताओं ने 31 किलोग्राम की फूलों की माला पहनाई और माथे पर तिलक लगाया। इसके बाद वे बरेली के संघ के महानगर प्रचारक विक्रांत के अनुज के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने दुल्हारा गांव चले गए। इससे पूर्व वे मथुरा के फरह स्थित पंडित दीनदयाल धाम से अछनेरा पहुंचे। यहां श्री शनिदेव मंदिर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में मदद करें। इसके बाद वे किरावली में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। ये रहे मौजूद

राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, विधायक महेश गोयल, पालिकाध्यक्ष त्रिलोक चंद मित्तल, डा. संजीव पाल सिंह, राहुल घाटी, अनुज मित्तल, चौधरी वीरेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, नितिन गर्ग, आदित्य फौजदार, कुलदीप फौजदार, मनोज सिंघल, मुकेश चाहर, गुलाब सिंह, योगेंद्र लोधी, हर्षित पांडेय, चेयरमैन त्रिलोक चंद डिठवारिया, वीरेंद्र अग्रवाल, श्यामसुंदर पाराशर, महेश प्रधान, प्रमोद सिकरवार, डोरीलाल, अमरपाल मुखिया, घंसू सरपंच, कृष्णमुरारी खंडेलवाल, घूरेलाल आर्य, दीपक शर्मा, रामवीर सिंह, धारा सिंह इंदौलिया, कुंदन सिंह लोधी, डा. नैम सिंह चौधरी, गजेंद्र सिंह लोधी, मनीष सिंघल, कुनाल गर्ग, संजीव कुमार, विश्वनाथ शर्मा आदि मौजूद रहे।

------------------------

फोटो 21 फतेहपुर सीकरी के आगरा गेट पर आयोजित स्वागत समारोह में मौजूद भाजपा के प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र फौजदार, अनुज मित्तल (बाएं), नितिन गर्ग और दूसरी ओर तेजवीर सिंह व अन्य।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.