दीवाली मेलों से आई शहर में रौनक, खरीदारी का दौर शुरू
जयपुर हाउस कमला नगर और आगरा कैंट में लगे मेले बचों से लेकर बूढ़ों तक ने किया मस्ती और धमाल
आगरा, जागरण संवाददाता।
दीवाली का उत्साह था, मस्ती थी, जोश था। हर चेहरा खिला हुआ था। झूले थे और प्रतियोगिताएं थीं। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी थीं। शहर भर में कई स्थानों पर दीपावली मेलों का आयोजन किया गया।
संस्कार भारती समिति की आगरा पश्चिम शाखा द्वारा जयपुर हाउस के श्री राम मंदिर पार्क में मेला लगाया गया। मेले में बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं रखी गईं, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। फैंसी ड्रेस, ड्राइंग और रंग भरो प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। महिलाओं के लिए कलश सज्जा, बंधनवार बनाओ और थाल सजाओ जैसी प्रतियोतिाएं हुईं। सबके आकर्षण का केंद्र रही शंख बजाओ प्रतियोगिता।
मंच पर बच्चों और महिलाओं ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। मेले की व्यवस्थाओं में सुभाष बोहरा, डॉ. अंशु अग्रवाल, डा.वैशाली दीक्षित, गौरव बंसल, नवीन गौतम,डॉ. सरोज भार्गव, डा. साधना सिंह, आशारानी वोहरा, अनीता भार्गव, मीना अग्रवाल, योगेश अग्रवाल आदि ने सहयोग किया।
भारत विकास परिषद् की संपर्क शाखा की ओर से कमला नगर स्थित अग्रसेन सेवा सदन में दीपावली मेला एवं डाडिया उत्सव हुआ। शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि राजीव अग्रवाल व विशिष्ठ अतिथि प्रातीय अध्यक्ष विनय सिंह व वंदना अग्रवाल ने किया। मेले में कमला नगर, बल्केश्वर व आसपास के निवासियों ने परिवार सहित खूब खरीदारी की। संस्था सचिव अंबा प्रसाद गर्ग ने बताया कि संस्था की महिलाओं द्वारा भी प्रस्तुतियां दी गईं। अध्यक्ष राजेश वर्मा व कोषाध्यक्ष अभिनव भटनागर ने सयुंक्त रूप से बताया कि दीपावली पर हर घर मिट्टी के दीयों से रोशन हो उसके लिए कुम्हारों द्वारा मिट्टी के दिये की भी दुकान मेले में लगाई हैं। मंजू जैन, विष्णु अग्रवाल, सुरेश जैन, प्रवीण जैन, वीरेंदर जैन, अपूर्व मित्तल, महेश शर्मा, विकास जैन, वीरेन्द सिंघल आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।
पंजाबी एसोसिएशन का पंजाबी मेला पंजाब भवन में लगाया गया। मेला में तंबोला, डांडिया, म्यूजिकल कार्यक्रम भी हुए। कई प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सतीश ओबराय, अमर देव सिंह, जवाहर डावर, सतीश ओबराय, अशोक अरोरा, जोगिंदर सलूजा, मंजीत सिंह, अविनाश खुराना, जोगिंदर कत्याल, तिलक राज आदि ने सहयोग किया।