दीपावली पर घर जाना हुआ मुश्किल: लंबी दूरी की ट्रेनों में 'नोरूम', वेटिंग लिस्ट लंबी
दीपावली पर घर जाने की सोच रहे यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
दीपावली पर लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट मिलना कठिन।
अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बहुत अधिक या 'नोरूम'।
यात्रियों को अब तत्काल या विशेष ट्रेनों का सहारा।
जागरण संवाददाता, आगरा। इस साल दीपावली के मौके पर अगर आप घर जाने की सोच रहे हैं। अभी तक टिकट बुक नहीं कराया है तो आपकी परेशानी बढ़ने जा रही है। अब आपको स्पेशल ट्रेनों या फिर तत्काल से ही टिकट मिल सकती है। वेटिंग लिस्ट अधिक होने के कारण लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में नोरूम की स्थिति है। जिन ट्रेनों में नोरूम नहीं है उनमें एसी और स्लीपर श्रेणी में वेटिंग बहुत अधिक है।
वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेनें एक से लेकर 20 फेरे तक लगा रही हैं। हालांकि विशेष ट्रेनों में साधारण कोच की संख्या पांच से छह है।
वेटिंग लिस्ट 350 के पार होने के चलते लिया गया निर्णय
नई दिल्ली-आगरा रेल खंड, नई दिल्ली-हावड़ा रेल खंड में हर दिन 550 यात्री ट्रेनों का संचालन होता है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से हर दिन 26 हजार और टूंडला से 40 हजार यात्री सफर करते हैं। सबसे अधिक परेशानी आगरा से पटना, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ, चेन्नई, पुणे और भुवनेश्वर जैसे प्रमुख शहरों के लिए चलने वाली ट्रेनों में आ रही है। इन शहरों के लिए चलने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी है।
यह है प्रमुख ट्रेनों की स्थिति
- कर्नाटक एक्सप्रेस में स्लीपर की वेटिंग 25, थर्ड एसी की 12, सेकेंड एसी की छह और प्रथम एसी की तीन है
- ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस में स्लीपर की वेटिंग दो, सेकेंड एसी की दो और प्रथम एसी की एक है
- तमिलनाडु सुपरफास्ट एक्सप्रेस में स्लीपर की वेटिंग पांच और थर्ड एसी व सेकंड एसी की तीन-तीन है
- झेलम एक्सप्रेस में स्लीपर की वेटिंग 17, थर्ड एसी की 10 और सेकेंड एसी की पांच है
- बेंगलुरु राजधानी में थर्ड एसी की वेटिंग आठ, सेकेंड एसी की पांच और प्रथम एसी की एक है
- कलिंग उत्कल एक्सप्रेस में स्लीपर की वेटिंग 83, थर्ड एसी की 56 और सेकेंड एसी की 18 है। थर्ड एसी इकोनामी में बुकिंग बंद है
- गोवा एक्सप्रेस में स्लीपर की 69, थर्ड एसी इकोनॉमी की वेटिंग 67 है। थर्ड एसी और सेकंड एसी में बुकिंग नहीं हो रही है
- मगध एक्सप्रेस में स्लीपर, थर्ड एसी इकोनामी, थर्ड एसी और सेकेंड एसी श्रेणी में बुकिंग बंद हो गई है
- कोटा-पटना एक्सप्रेस में स्लीपर में वेटिंग 99, थर्ड एसी इकोनामी और सेकेंड एसी में बुकिंग बंद हो गई है।
- फरक्का एक्सप्रेस में स्लीपर की वेटिंग 138, थर्ड एसी व सेकेंड एसी में बुकिंग बंद है
- ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस में स्लीपर की वेटिंग 213 है। थर्ड एसी, सेकंड एसी और प्रथम एसी में बुकिंग बंद है
- नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी में नोरूम, थर्ड एसी में वेटिंग 150 है
- सीमांचल एक्सप्रेस में स्लीपर की वेटिंग 119, थर्ड एसी इकोनॉमी की वेटिंग 54 है
- अवध एक्सप्रेस में स्लीपर में वेटिंग 21, थर्ड एसी इकोनामी में पांच, थर्ड एसी में आठ और सेकंड एसी में पांच है
- अमृतसर-सीएसएमटी एक्सप्रेस में स्लीपर में वेटिंग 23 है
यह भी पढ़ें- कभी सड़कों पर भीख मांगने को था मजबूर, शोषण से मुक्ति पाकर 'राजू' को हाथी संरक्षण गृह में मिल रहा प्यार
