विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ध्रुव जुरैल ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 700 रन, उत्तर प्रदेश के दूसरे बल्लेबाज बने

By Rajpratap Singh Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 23 Nov 2026 02:12 PM (IST)

आगरा के ध्रुव जुरैल ने अपने 13वें टेस्ट मैच में 729 रन पूरे कर 700 टेस्ट रन का आंकड़ा पार किया है। वह सुरेश रैना के बाद उत्तर प्रदेश के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

क्रिकेटर ध्रुव जुरैल।

क्रिकेटर ध्रुव जुरैल।

HighLights

  1. ध्रुव जुरैल ने 13 टेस्ट मैचों में 729 रन बनाए।

  2. न्यूजीलैंड दौरे पर पहली पारी में 78 रन बनाए।

जागरण संवाददाता, आगरा। शहर के होनहार और विस्फोटक बल्लेबाज ध्रुव जुरैल अपने शानदार प्रदर्शन से लगातार क्रिकेट जगत में आगरा का मान बढ़ा रहे हैं। रविवार को अपने 13वें टेस्ट मैच में ध्रुव ने 729 रनों का आंकड़ा छू लिया है। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में 700 रन पूरे करने वाले उत्तर प्रदेश के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना 18 मैचों में 768 रनों के साथ अभी शीर्ष पर हैं।

कोच परवेंद्र यादव ने बताया कि न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में ध्रुव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 78 रनों की अहम पारी खेली। वहीं, नरेंद्र शर्मा ने विश्वास जताया कि ध्रुव जल्द ही सुरेश रैना का यह रिकार्ड तोड़कर प्रदेश के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बन जाएंगे। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर पिता नेम सिंह जुरैल और मां रजनी देवी ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।