विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP: आगरा के धर्मवीर बने भाजपा के विधान परिषद उम्मीदवार

By Tanu GuptaEdited By:
Published: Sat, 16 Jan 2021 06:23 PM (IST)

BJP वर्तमान में माटी कला बोर्ड के हैं अध्यक्ष। प्रदेश संगठन में दो बार मंत्री का संभाल चुके हैं दायित्व। खंदौली के हाजीपुर खेड़ा निवासी धर्मवीर प्रजापति मूल रूप से हाथरस जिले के बहरदोई के रहने वाले हैं।

वर्तमान में माटी कला बोर्ड के हैं अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति।
वर्तमान में माटी कला बोर्ड के हैं अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति।

आगरा, जागरण संवाददाता। उप्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने आगरा के धर्मवीर प्रजापति को भी उम्मीदवार बनाया है। वे वर्तमान में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हैं और संगठन के महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके हैं।

खंदौली के हाजीपुर खेड़ा निवासी धर्मवीर प्रजापति मूल रूप से हाथरस जिले के बहरदोई के रहने वाले हैं। उनके पिता स्व गेंदा लाल गांव में जनरल स्टोर चलाते थे और मां स्व गंगादेवी हाउस वाइफ थीं। सामान्य परिवार के धर्मवीर ने आरएसएस के स्वयंसेवक के रूप में समाज के लिए सेवा के कार्य आरंभ किए। इसके बाद उन्होंने भाजपा से अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। वर्ष 2002 मे पहली बार उन्हें प्रदेश का दायित्व मिला। तत्कालीन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में वे प्रदेश के महामंत्री बने। इसके बाद दो बार प्रदेश संगठन में मंत्री का दायित्व संभाला। जनवरी 2019 में उन्हें माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया। अयोध्या में श्रीराम के दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए उन्होंने आगरा, एटा, कन्नौज सहित दूसरे जिलों से डिजाइनर दिए की व्यवस्था कराई थी। इसके बाद चर्चा में रहे थे। धर्मवीर प्रजापति के दो बेटी और चार बेटे हैं।

अश्वनी त्यागी का है ब्रज से नाता

उप्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी को भी चुना है। उनका भी ब्रजक्षेत्र से नाता है। वे वर्तमान में ब्रजक्षेत्र के प्रभारी हैं।

एक और माननीय का हो जाएगा इजाफा

वर्तमान में जिले में नौ विधायक, दो सांसद, एक मेयर भाजपा के ही है। हाल ही में कार्यकाल समाप्त करने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा का ही प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इसके साथ ही राज्यसभा सदस्य के रूप में हरद्वार दुबे को पिछले दिनों जिम्मेदारी मिली है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।