डिप्टी सीएम बोले, इस चुनाव में जाति, धर्म और क्षेत्र के बंधन टूटे
ताजमहल का दीदार करने पत्नी के साथ आगरा आए ऑस्कर प्रेसीडेंट जॉन बैली का डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने किया स्वागत।
आगरा, जागरण संवाददाता। सोमवार को आगरा आये डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में जाति, धर्म और क्षेत्र के बंधन टूटे हैं। हमने जो कहा वो पाया। 50 फीसद वोट के लिए लड़े और 51 फीसद वोट मिला।विपरीत विचारधारा का गठबंधन बगैर किसी एजेंडे के एक व्यक्ति के खिलाफ था। गठबंधन अल्पकालिक है और इसका कोई वजूद नहीं है। डिप्टी सीएम ने कहा कि उप्र में 64 सीट मिलना बड़ी उपलब्धि है। लम्बे समय तक ये ध्यान रहेगा। केंद्र और राज्य सरकार तेज रफ्तार से काम कर रही हैं वो और तेज होगा। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ तीन काम होंगे, 1 विकास, 2 विकास और 3 विकास।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कहीं भी हिंसा नहीं हुई। किसी ने बेईमानी की शिकायत नहीं की।पारदर्शितापूर्ण और निष्पक्ष चुनाव हुआ और भाजपा को बहुमत मिला। मोदी जी के विकास कार्य, अमित शाह के सँगठनात्मक क्षमता की जमीनी स्तर तक पकड़ और गांव गांव तक लोगों के संगर्ष से यह हुआ। गठबंधन का भविष्य जनता ने बता दिया है। गरीब, किसान नौजवान के लिये काम करेंगे। वो ऑस्कर प्रेसीडेंट जॉन बैली के स्वागत के लिए होटल अमर विलास पहुंचे थे। ऑस्कर प्रेसीडेंट यहां अपनी पत्नी केरोल के साथ पहुंचे। डिप्टी सीएम ने उनका स्वागत कियाा। उनके साथ मेयर नवीन जैन, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया और शहर अध्यक्ष विजय शिवहरेे। ऑस्कर प्रेसीडेंट के साथ करीब एक घंटे तक डिप्टी सीएम मुलाकात करेंगे। इसके बाद जॉन बैली पत्नी के साथ ताज महल के दीदार करने के लिए रवाना हो जाएंगे और डिप्टी सीएम शाम सात बजे लखनऊ के लिए निकल जाएंगे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप