CAA 2019 पर बोले डिप्टी सीएम, ये देश जितना हिंदू का, उतना मुस्लिम का Agra News
अर्जुन नगर स्थित संस्कार सेवा सदन पहुंचे उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। परिवारों को किया सीएए के प्रति जागरुक।
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून जनता से कुछ लेने के लिए नहीं बल्कि कुछ देने के लिए बना है। बौखलाया विपक्ष कानून के प्रति भ्रम फैलाकर हिंसा भड़का रहा है लेकिन वो ये भूल गया है कि इस देश के हिंदू और मुस्लिम दोनों समझदार हैं।
रविवार को अर्जुन नगर स्थित संस्कार सेवा सदन में आयोजित नागरकिता संशोधन अधिनियम अभियान गोष्ठी को डिप्टी सीएम संबाेधित कर रहे थे। गोष्ठी में डिप्टी सीएम ने कहा कि यह देश जितना हिन्दू का है, उतना ही मुस्लिम का है। नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने वाला नहीं है। गांधीजी ने 1947 में बंटवारे के बाद निराश्रितों को आसरा देने की बात कही थी, वही काम मोदीजी ने किया है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम अराजकता फैलाना न होकर सरकार का सहयोग करना है। मगर विपक्ष ने लोगों को भ्रमित करने का काम किया। योगी जी के साफ निर्देश हैं कि किसी निर्दोष पर कार्यवाही नहीं हो, लेकिन दंगाइयों को छोड़ा नहीं जाएगा। उनकी संपत्ति से वसूली सरकार कर रही है। कुछ एनजीओ की प्रदेश में हुए उपद्रवों में भूमिका संदिग्ध मिली है। पीएफआई भी इसमें शामिल है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से जनता के भ्रम को दूर करने के लिए क्षेत्र में जाकर जनसंपर्क करने को कहा।
बिना नाम लिए प्रियंका और अखिलेश यादव पर साधा निशाना
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बिना नाम लिए प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा।