Move to Jagran APP

डिप्टी सीएम ने कहा, भाजपा के विकास कार्यों से डरकर विपक्ष कर रहा है गठबंधन की बात

आगरा लोकसभा की भाजपा संचालन समिति को संबोधित किया उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने। भाजपा के गिनाये विकास कार्य।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 04:36 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 04:36 PM (IST)
डिप्टी सीएम ने कहा, भाजपा के विकास कार्यों से डरकर विपक्ष कर रहा है गठबंधन की बात
डिप्टी सीएम ने कहा, भाजपा के विकास कार्यों से डरकर विपक्ष कर रहा है गठबंधन की बात

आगरा [जागरण संवाददाता]: भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का लाभ सीधे तौर पर जनता तक पहुंचा है। इसी से डरकर सपा, बसपा और कांग्रेस गठबंधन करना चाह रही है। विपक्ष के गठबंधन पर यहा कहना था आगरा आये उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का।

loksabha election banner

उपमुख्यमंत्री ईदगाह स्थित होटल एवरग्रीन में आगरा लोकसभा की भाजपा संचालन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि सभी आपसी मतभेद भुलाकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव तक सभी वर्गों में मेल बढ़ाएं। 50 फीसद वोट लोकसभा चुनाव में हासिल करने का लक्ष्य है। इसके लिए हमें बूथ अध्यक्षें को मजबूत करना है। उपमुख्यमंत्री बोले कि हमें ज्यादातर कार्यक्रम बूथ पर करने हैं। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए वे बोले कि विकास के आधार पर भाजपा ने केंद्र और प्रदेश में काम किया है। भाजपा का एजेंडा विकास ही था, है और रहेगा। पूरे देश में कई सौ योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चलाई हैं। उसी तरह से उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी योजनाएं प्रदेश में चलाई हुई हैं। इसी वजह से प्रदेश में इंवेस्टमेंट का माहौल है, अपराध पर नियंत्रण है। किसानों की आमदनी दोगुना करने की ओर सरकार ने सफलता प्राप्त की है। पूरे प्रदेश में शैक्षिक माहौल बना है। जगह- जगह संगठन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ही बैठकें चल रही हैं। इसके बाद संघ के प्रमुख लोगों के साथ भी उपमुख्यमंत्री ने बंद कमरे में मंत्रणा की।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.