Move to Jagran APP

Deputy CM in Agra: उपमुख्यमंत्री कल आगरा में टटोलेंगे कोरोना वायरस रोकथाम व्यवस्था की नब्ज

Deputy CM in Agra उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा दो घंटे आगरा में रुकेंगे। इसके बाद मथुरा रवाना होंगे।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 05:59 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 05:59 PM (IST)
Deputy CM in Agra: उपमुख्यमंत्री कल आगरा में टटोलेंगे कोरोना वायरस रोकथाम व्यवस्था की नब्ज
Deputy CM in Agra: उपमुख्यमंत्री कल आगरा में टटोलेंगे कोरोना वायरस रोकथाम व्यवस्था की नब्ज

आगरा, जागरण संवाददाता। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा सोमवार 10 अगस्कत  को आगरा आएंगे। वह यहां 2 घंटे रहेंगे। प्रशासन के पास आए उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार वे यहां कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को लेकर अधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। 

loksabha election banner

सोमवार को उपमुख्यमंत्री सुबह 10:00 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और वहां से सीधे सर्किट हाउस जाएंगे। जहां कोरोनावायरस की रोकथाम की समीक्षा करेंगे। यह बैठक 1 घंटे तक चलेगी। इसके बाद 11:30 बजे से लेकर 12:00 बजे तक उपमुख्यमंत्री भाजपा के पदाधिकारियों से मिलेंगे। दोपहर 12:00 बजे मथुरा के लिए रवाना होंगे और शाम 4:00 बजे वापस आगरा आएंगे। यहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। उपमुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.