Move to Jagran APP

यहां हुआ होली की मस्ती में गुरु शिष्ष्यों का रंगीला मिलन, डिप्‍टी सीएम ने भी लिया आनंद

हजारों अनुयायी पहुंचे होली खेलने रंग गुलाल के बीच उड़ी ब्रजरज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी लिया ब्रज होली का आनंद।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 03:02 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 03:02 PM (IST)
यहां हुआ होली की मस्ती में गुरु शिष्ष्यों का रंगीला मिलन, डिप्‍टी सीएम ने भी लिया आनंद
यहां हुआ होली की मस्ती में गुरु शिष्ष्यों का रंगीला मिलन, डिप्‍टी सीएम ने भी लिया आनंद

आगरा, जेएनएन। कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज के आश्रम में होली की मस्ती में गुरु शिष्यों का रंगीला मिलन हुआ। गुलाल, अबीर और टेसू के रंगों के संग-संग में ब्रजरज भी उड़ी। हजारों भक्त होली खेलने के लिए आश्रम में पहुंचे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी आनंद लेने के लिए आश्रम पर आए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।

loksabha election banner

ब्रज में होली के रंग उड़ रहे हैं। अनोखी, अनूठी और अद्भुत होली खेलने के लिए देश-विदेश के भक्त आ रहे हैं। मंदिरों से लेकर आश्रमों में अल्हड़ होली खेली जा रही है। रविवार को कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज के आश्रम में सालाना की तरह इस बार भी होली का धूमधाम से आयोजन किया गया। सुबह से उनके अनुयायी और आसपास के लोग होली खेलने के लिए आश्रम की तरफ कदम बढ़ाए जा रहे थे। दोपहर तक आश्रम में हजारों लोग जमा हो चुके थे। होली मंच खचाखच भरा हुआ था। मंच पर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए उत्साहित लोग खड़े हुए थे, लेकिन होली नृत्य की झलक हर किसी को देखने के लिए नहीं मिल पा रही थी। आश्रम में बिछी ब्रजरज पर लोग आनंद और उल्लास के साथ होली का आनंद ले रहे थे। कोई ब्रजरज को हवा में उड़ा रहा था तो कोई एक दूसरे के ऊपर डाल रहा था। हर शख्स होली के रंग में रंगा हुआ था। संत गुरु शरणानंद महाराज ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ही राधाकृष्ण स्वरूप के साथ फूलों की होली खेली। ड्रमों में भरे टेसू के फूलों के रंगों की पिचकारी से अनुयायियों और दर्शकों पर बौछार की और सभी रंग से तरबतर हो गए। इसके साथ ही रंगभरी होली का आगाज शुरू हो गया। पूरे आश्रम मे चहुं और होली का धमाल होने लगा। गुरुभाई एक दूसरे के गुलाल, अबीर लगाकर और रंग से भिगों कर होली की शुभाकमाना दे रहे थे।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज की होली में राधाकृष्ण का निश्छल प्रेम है। इसी भाव से यहां होली खेली जाती है और इसका आनंद लेने को वे यहां आए हैं। कार्ष्णिगुरु शरणानंद महाराज ने अपने अनुयायियों को होली की शुभकामनाएं दी। उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आश्रम पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए थे। आश्रम करीब पांच सौ मीटर पहले ही बेरियर लगाकर वाहनों को रोक दिया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.