Move to Jagran APP

जो बाप और चाचा का न हुआ वो बुआ का क्‍या होगा: केशव प्रसाद मौर्या

फीरोजाबाद के खैरगढ़ में उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने किया जनसभा को संबोधित।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 05:03 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 05:03 PM (IST)
जो बाप और चाचा का न हुआ वो बुआ का क्‍या होगा: केशव प्रसाद मौर्या
जो बाप और चाचा का न हुआ वो बुआ का क्‍या होगा: केशव प्रसाद मौर्या

आगरा, जेएनएन। फीरोजाबाद के खैरगढ़ में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद बोले कि हर सीट पर मोदी जी लड़ रहे हैं। मैं फीरोजाबाद लोकसभा सीट पर कमल खिलाने आया हूं। चाचा हो भतीजा हो कमल खिलाकर भेजना ताकि आसमान से देखने वाले जमीन पर आ जाएं।

loksabha election banner

मौर्या ने आगे कहा कि 2014 में गुंडागर्दी के दम पर भाजपा को हराया था। अब गुंडों की नहीं कानून की सरकार है। ये किसानों का जिला है। हम भेदभाव नहीं करते। सबका साथ सबका विकास होता है। कहा कि 55 साल में देश में जो काम नहीं हुआ वो पिछड़े वर्ग से आने वाले मोदी ने पांच साल में कर दिया। जिसने अपने पिता की कुर्सी छीनी। अब उनकी आजमगढ़ सीट छीन ली। जो पिता और चाचा का नहीं हुआ वो बुआ का क्या होगा। सपा और बसपा के साथ कांग्रेस भी मिली है। सब मोदी के खिलाफ एकजुट हैं। लेकिन जनता मोदी को पीएम बनाना चाहती है। उपमुख्‍यमंत्री बाेले कि देश में 91 सीट पर पहले चरण का चुनाव हुआ तो हवा निकल गयी। अब फिर से ईवीएम का रोना रोने लगे। सपा की गुंडागर्दी वाली सरकार में 75 सांसद जिताये और यूपी में पूर्ण बहुमत दिया। जनता के विश्वास को नहीं तोड़ने देंगे। कहा कि मैं प्रदेश का उप मुख्यमंत्री हूं तो आप सब अपने आपको उप मुख्यमंत्री से कम नहीं समझना। 23 मई को खबर आएगी सपा बसपा कांग्रेस गई। 80 की 80 सीटों पर कमल खिलेगा। गठबंधन पर उपमुख्‍यमंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह ने लोकसभा के सत्र के अंतिम दिन कहा था कि मोदी ही प्रधानमंत्री बनें। कोई बाप नहीं चाहेगा कि उसका बेटा उसकी कुर्सी छीने। सपा बसपा का बेमेल गठबन्धन है। सपा बसपा कांग्रेस ने एक लाख करोड़ रुपये जनता की योजनाओं के खा लिए। सपा बसपा वाले एक भी सीट जीतेंगे। भारत के वीर जवानों ने मस्तक ऊंचा किया। 56 इंच के सीने वाले के आदेश पर बदला लिया। 2017 में पप्पू और गप्पू की जोड़ी आई थी। मायावती भी आई थीं लेकिन जनता ने हरा दिया। सौ में साठ हमारा है बाकी सब बंटवारा है।

जातीय समीकरण पर मोदी समीकरण भारी है। हमने किसानों का कर्ज माफ किया। किसान सम्मान निधि आ गई। मनमोहन जैसे पीएम होते तो क्या उरी और पुलवामा का बदला ले पाते क्या। जम्मू में 370 धारा के कारण आतंकी पनाह पाते हैं। घोषणा पत्र में कहा है कि भारत की सेना को विश्व की सबसे शक्तिशाली सेना बनाएंगे। किसान को पेंशन देंगे। देश तरक्की करेगा तो फीरोजाबाद तरक्की करेगा। पिछली बार 73 मिली थीं इस बार 80 मिलेंगी। आज़मगढ़ की जनता मुलायम सिंह का बदला लेने को तैयार है। कन्नौज में कमल खिल रहा है। यहां चाचा भतीजे की जमानत जब्त हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.