Move to Jagran APP

Deputy CM in Agra: आगरा में बोले उपमुख्यमंत्री, अयोध्या में बनेगा श्रीराम विश्वविद्यालय

Deputy CM in Agra शुक्रवार को जिला योजना की बैठक के बाद सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने प्रदेश सरकार के चार साल के कार्य गिनाए। उन्होंने दावा किया कि चार साल में बेरोजगारी कम हुई है। प्रतिव्यक्ति आय दोगुना हुई है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 12:59 PM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 12:59 PM (IST)
Deputy CM in Agra: आगरा में बोले उपमुख्यमंत्री, अयोध्या में बनेगा श्रीराम विश्वविद्यालय
सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा।

आगरा, जागरण सवांददाता। उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा है कि अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। इस निजी विवि में वैदिक गणित, वेदों पर शोध, कर्मकांड, गीता और अन्य ग्रन्थों पर शोध किए जाएंगे।

loksabha election banner

शुक्रवार को जिला योजना की बैठक के बाद सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के चार साल के कार्य गिनाए। उन्होंने दावा किया कि चार साल में बेरोजगारी कम हुई है। प्रतिव्यक्ति आय दोगुना हुई है। बेरोजगारी की दर 4.1 फीसद रह गई है, जोकि 2017 में 17.4 फीसद थी।

दो लड़के, कहीं नहीं फड़के

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की जोड़ी पर तंज कसते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले भी प्रदेश में कांग्रेस और सपा के दो लड़कों की एक जोड़ी बनी थी। मगर दो लड़के, कहीं नहीं फड़के। इसके बाद सपा- बसपा की जोड़ी बनी। अब तक की जोड़ियां फेल हुई हैं। ये जोड़ी भी हार का नया रिकॉर्ड बनाएगी।

अबकी बार, पिछला रिकार्ड पार

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हमने नारा दिया था, अबकी बार 300 पार। इस बार हमारा नारा रहेगा, अबकी बार-पिछला रिकार्ड पार। मुख्य विपक्ष के लिए, इस बार संघर्ष होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.