विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेट्रोल-डीजल महंगा: आगरा में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में भारी उछाल, दीपावली पर 19 गुना बढ़ी बिक्री

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:25 AM (IST)

वर्ष 2020-21 से अक्टूबर 2026 तक ईवी की बिक्री 19 गुना बढ़कर 17,036 हो गई है, जिससे पसंदीदा मॉडल के ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. दीपावली पर आगरा में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में तेजी

  2. 2020-21 से अक्टूबर 2026 तक बिक्री 19 गुना बढ़ी

  3. पेट्रोल-डीजल खर्च और पर्यावरण चिंता मुख्य कारण

जागरण संवाददाता, आगरा। दीपावली पर शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग तेजी से बढ़ रही है। कई लोग पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च से बचने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अब इलेक्ट्रिक कार, स्कूटर और ई-रिक्शा को प्राथमिकता दे रहे हैं।

ग्राहकों में इन वाहनों को लेकर उत्साह इतना है कि पसंदीदा मॉडल खरीदने के लिए एक से दो महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है। बिक्री के आंकड़े भी ईवी की बढ़ती लोकप्रियता की गवाही दे रहे हैं।

वर्ष 2020-21 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 886 थी, जो वर्ष 2026-27 में अक्टूबर तक बढ़कर 17,036 पहुंच गई। यानी छह साल में बिक्री करीब 19 गुना हो गई। इस दौरान कार, स्कूटर, बस और ई-रिक्शा की मांग में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की।

2020-21 में 886 बिके थे इलेक्ट्रिक वाहन, 26-27 में 17,036 वाहनों की हुई बिक्री

साल 2020-21 में सिर्फ 886 ईवी वाहनों की बिक्री हुई थी। 21-22 में 1967, 22-23 में 6328, 23-24 में 12,858, 24-25 में 17,817, 25-26 में 20,966 और अक्टूबर 2026 तक 17,036 ईवी वाहनों की बिक्री हुई। साथ ही सीएनजी वाहनों की बिक्री में भी इजाफा हुआ, साल 2020-21 से 26-27 (अक्टूबर) तक लगभग 28,582 वाहनों को खरीदा गया। 20-21 से 26-27 (अक्टूबर तक) पेट्रोल से चलने वाले वाहन 4,97,949 बिके और डीजल के 36,667 वाहनों की बिक्री हुई।

'ईवी की कार खरीदने के लिए बुकिंग कराई है, लेकिन शोरूम की तरह से दो महीने बाद की तिथि दे रहे हैं। - सीएल वर्मा, नुनिहाई'

'दो साल से इलेक्ट्रिक कार चला रहा हूं। बहुत अच्छा एक्सपीरियंस है, पेट्रोल व डीजल से कम खर्चा आ रहा है। - सूर्य देव, स्वदेशी भीमा नगर'

वर्ष ईवी वाहनों की बिक्री

  • 2026-27 17,036
  • 2025-26 20,966
  • 2024-25 17,817
  • 2023-24 12,858
  • 2022-23 6,328
  • 2021-22 1,967
  • 2020-21 886

यह भी पढ़ें- Elon Musk क्यों बंद कर रहे Model S और X ईवी कार का प्रोडक्शन, अब Tesla क्या होगा?

आंकड़ों को देखते हुए शहरवासियों में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर रुझान बढ़ा है, शहर में शुरू से अब तक 82,342 इलेक्ट्रिक कार, बस, स्कूटर व ई-रिक्शा की बिक्री हुई है।

-

विनय कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।