विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Murder in Agra: आगरा में अधिवक्ता के पिता की हत्या के नौ हत्यारोपितों की 72 घंटे में गिरफ्तारी की मांग

By Tanu GuptaEdited By:
Published: Thu, 18 Nov 2021 12:42 PM (IST)

Murder in Agra बार एसोसिएशन ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल दारोगा के निलंबन की मांग। अधिवक्ता ने कहा ...और पढ़ें

अधिवक्ता ने कहा सुनवाई न हाेने पर पहले करेंगे अनशन
अधिवक्ता ने कहा सुनवाई न हाेने पर पहले करेंगे अनशन

आगरा, जागरण संवाददाता। शाहगंज के भोगीपुरा में दो नवंबर की रात को जनपद बार एसाेसिएशन के संयुक्त सचिव महान मुदगल के पिता की गोली मारकर हत्या में नामजद नौ आरोपिताें को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। इसे लेकर बुधवार को हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।

महान मुदगल ने कहा कि उनकी जान को खतरा है। पुलिस 72 घंटे में बाकी नौ आरोपितों को गिरफ्तार करे, 48 घंटे में दारोगा को निलंबित करे। अधिवक्ता ने कहा कि अधिकारियों ने उनकी मांग नहीं मानी तो वह स्वजन के साथ दीवानी चौराहे पर अनशन करेंगे। इसके बाद भी सुनवाई नहीं होती है तो वह आत्मदाह के लिए मजबूर होंगे।

भोगीपुरा बाजार में अधिवक्ता महान मुदगल के पिता राम बहादुर की दो नवंबर की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अधिवक्ता ने हत्याकांड में 11 लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नौ आरोपित अभी तक फरार हैं। अधिवक्ता ने कहा कि पूर्व में हुए विवाद के बारे में थाने से लेकर अधिकारियों तक को अवगत कराया था। मगर, उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिसके चलते उनके पिता की हत्या हो गई। शाहगंज पुलिस अब हत्या के मामले में भी लापरवाही बरत रही है।

मुकदमे में वांछित नौ आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उधर, उनके परिवार को धमकी मिल रही हैं। जिससे अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। जिसकी अधिवक्ताओं ने निंदा की। बैठक में अधिवक्ता गजेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, कृष्ण मुरारी माहेश्वरी, जयंत आनंद, केसी शर्मा, गगन शर्मा, यामीन कादरी आदि मौजूद थे।