विश्व हिंदू परिषद ने बदली जिम्मेदारियां, जानिए किसे मिला क्या दायित्व Agra News
वृंदावन में हुई विहिप-बजरंग दल की प्रांतीय बैठक सौंपी जिम्मेदारियां। दीपक बने विहिप महानगर अध्यक्ष अनूप बजरंगदल महानगर संयोजक।
By Edited By: Published: Tue, 23 Jul 2019 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2019 08:42 AM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता। विश्व ¨हदू परिषद-बजरंग दल की वृंदावन में हुई प्रांतीय बैठक में संगठनात्मक चर्चा के साथ ही दायित्व भी सौंपे गए। इसमें कुछ दायित्वों में परिवर्तन हुआ तो कुछ को नई जिम्मेदारी दी गई। अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री राघव बल्लू और ब्रज प्रांत संगठन मंत्री सुनील के नेतृत्व में नवीन दायित्वों की घोषणा हुई। दिग्विजय नाथ तिवारी को बजरंग दल प्रांत सहसंयोजक बनाया गया है। बजरंग दल प्रांत संयोजक की जिम्मेदारी फिर राकेश त्यागी को दी गई है। उन्हें आगरा महानगर का प्रभारी भी बनाया गया है। वहीं विहिप का महानगर अध्यक्ष फिर से दीपक अग्रवाल को ही बनाया गया है, लेकिन कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी विनोद माहौर को दी गई है। अब तक ये जिम्मेदारी राजेंद्र गर्ग के पास थी। धमर्ेंद्र वर्मा को महानगर मंत्री, राजेश जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। शिवकुमार गुप्ता, अजय गर्ग को उपाध्यक्ष, निशांत सिकरवार को सह मंत्री, दीपक जैन को विशेष संपर्क प्रमुख, विनोद शर्मा को सत्संग प्रमुख, विनोद शर्मा को धर्माचार्य संपर्क प्रमुख, पप्पू ठाकुर को मठ मंदिर प्रमुख, लक्ष्मण भारद्वाज को सह मठ मंदिर, योगेश वर्मा को सेवा प्रमुख, ब्रह्मा गुप्ता को सह सेवा प्रमुख, कमल अग्रवाल को समन्वय मंच प्रमुख, श्याम माहौर को समरसता प्रमुख, मनोज त्यागी को धर्मप्रसार प्रमुख, अभिषेक शर्मा को सह प्रचार प्रमुख और पिंकी शाक्य को दुर्गावाहिनी महानगर संयोजिका बनाया गया है। वहीं अनूप वर्मा महानगर संयोजक बजरंगदल, भूपेन्द्र शर्मा महानगर सह संयोजक बजरंगदल, कृष्णा पाराशर सुरक्षा प्रमुख, निशांत कपूर को सह सुरक्षा प्रमुख, तेजस दडौतिया को सह सुरक्षा प्रमुख, अनुपम पंडित को गोरक्षा प्रमुख, अनुज पाठक, योगेश निगम को सह गोरक्षा प्रमुख, पवन धाकड़ को मिलन प्रमुख, रामकुमार वर्मा, जितेंद्र शर्मा को सह मिलन प्रमुख, अभिषेक शर्मा को विद्यार्थी प्रमुख, मुकुल गुलजार, ¨रकू चौधरी को सह विद्यार्थी प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें