यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बोराबंद लाश मिलने से फैली सनसनी, हाथ पर लिखा है भूरी सिंह यादव Agra News
फीरोजाबाद के सूरजपुर नहर में मिली है लाश। गले में बंधा है फंदा। हत्या की आशंका।

आगरा, जेएनएन। फीरोजाबाद की सूरजपुर नहर में बोरा बंद लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। शव एक युवक का है जिसके हाथ पर भूरी सिंह यादव गुदा हुआ है। गले में फंदा लगा हुआ है। पुलिस हत्या कर शव को बोरे में बंद करने की आशंका जता रही है।
गुरुवार दोपहर थाना सिरसागंज की सूरजपुर नहर के पुल के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि दो सप्ताह पहले शहर में महिला की बोरा बंद लाश मिली थी। अब तक मृतका की शिनाख्त नहीं हुई है।