Move to Jagran APP

हादसा या हत्‍या: यमुना में बहकर आए तीन नवजात, दो के शव बरामद Agra News

पुलिस नाविक और गोताखोर कर रहे तीसरे की तलाश। यमुना के घाट पर भीड़ जुटी। चर्चाओं का दौर।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 06:28 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:53 PM (IST)
हादसा या हत्‍या: यमुना में बहकर आए तीन नवजात, दो के शव बरामद Agra News

आगरा, जेएनएन। यमुना में सोमवार को अपरान्ह में तीन नवजात उतराते हुए बंगाली घाट पर आ गए। इनमें एक भ्रूण भी शामिल है। एक साथ तीन नवजातों के बहकर आने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने एक भ्रूण और नवजात को यमुना से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीसरे की तलाश के लिए पुलिस, नाविक और गोताखोर यमुना में उतारे गए हैं।

loksabha election banner

वृंदावन से मथुरा की तरफ यमुना में अपरान्ह को पांच छह माह का एक भ्रूण और करीब नौ माह का नवजात समेत तीन शिशुओं को बहता देखकर यमुना घाटों पर सनसनी फैल गई। तीनों शव यमुना में वृंदावन की तरफ से बहकर आए थे। बंगाली घाट पर आगरा होटल के पास दो किनारे पर आ गए, दो बहते हुए गोकुल बैराज की की तरफ चल गए। एक साथ चार शिशुओं के शव यमुना बहने की खबर ने पुलिस महकमा में खलबली मच गई। कोतवाल अवधेश प्रताप सिंह भी पुलिस बल के साथ बंगाली घाट पर पहुंच गए थे। दो शव निकाल लिए गए और दो बह गए। निकाले दोनों शव लड़कों के हैं। कोतवाल ने बताया कि घाट पर पूछताछ की गई तो तीन शव होने की जानकारी लोगों ने दी। एक यमुना के बीच में उतराता हुआ हुआ गोकुल बैराज की की तरफ गया था। वह एक कपड़ा सा बताया जा रहा है। उसमें शव है या नहीं। यह उसके मिलने के बाद ही मालूम हो पाएगा। उनका कहना था कि दो शव निकाल लिए गए हैं और तीसरे की तलाश के लिए नाविक, पुलिस टीम और गोताखोर के साथ नदी में उतार दी गई है।

अंडरवियर बनियान में था एक शव

यमुना नदी से एक भ्रूण और नवजात के जो शव निकाले गए हैं। उनमें एक नवजात बनियान और अंडरवियर पहने हुए है। उसकी आयु करीब नौ माह है। जबकि भ्रूण नग्न है। शाम तक तीसरे की पता नहीं चल सका था। जो टीम यमुना में उतारी गई थी, वह गोकुल बैराज तक नदी में देख आई है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। कोतवाल का कहना है एक व्यक्ति ने बहते हुए का फोटोग्राफ खींचे थे। इसमें कपड़ा दिखाई दे रहा है। इसलिए साफ तौर पर यह नहीं कहा जा सकता है कि उसमें शव था। वह कपड़ा भी हो सकता है।

पुलिस के लिए चुनौती

भ्रूण के साथ जो नवजात का शव यमुना से बरामद किया है। उसके शरीर पर कहीं कोई चोट का निशान नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मालूम हो पाएगा कि नवजात की मौत पानी में डूबने से हुई है या किसी और कारण से हुआ है। सवाल इस बात का है कि एक साथ भ्रूण, नवजात समेत तीन शव यमुना में बहकर कहां से आए हैं। इनको किसी ने क्यों फेंक दिया। ये कन्या के होते तो यह मान लिया जाता कि किसी ने उनकी हत्या कर दी गई, लेकिन दोनों लड़के हैं, इसलिए पुलिस के लिए इनकी असलियत का पता लगाना किसी चुनौती से कम नहीं है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.