Move to Jagran APP

Ek Paudha Zindagi Ke Naam: अपनों की याद में अच्छे पौधे लगाने की शुरूआत, आगरा में आज हुआ अभियान का आगाज

Ek Paudha Zindagi Ke Naam दैनिक जागरण के अभियान आओ रोपें अच्छे पौधे को मिला शहर का सहयोग। ताजनगरी को हरियाली का ताज पहनाने को शहरवासी तैयार। आगरा सहित मथुरा मैनपुरी कासगंज फीरोजाबाद एटा में जागरण का अभियान चला।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 26 Jun 2021 03:47 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jun 2021 03:47 PM (IST)
Ek Paudha Zindagi Ke Naam: अपनों की याद में अच्छे पौधे लगाने की शुरूआत, आगरा में आज हुआ अभियान का आगाज
आगरा के कबीर कुंज में पौधारोपण करते स्थानीय लोग।

आगरा, जागरण संवाददाता। इस बार कागजों में नहीं बल्कि हकीकत में ताजनगरी को हरा-भरा बनाना है। पिछले दो सप्ताह से चल रही दैनिक जागरण के अभियान आओ रोपें अच्छे पौधे अभियान की तैयारियों को अमली जामा आज से पहनाये जाने की शुरूआत हुइ। शहरवासियों ने कोरोना से दिवंगत हुए अपनों की याद में पौधे लगाने का जो संकल्प लिया है, इसे पूरा करना मुश्किल नहीं है। आज से संकल्प को मूर्त रूप देने का आगाज हो गया, शहरवासियों द्वारा लगाए गए पौधे भविष्य में ताजनगरी को हरियाली का ताज पहनाएंगे। इस अभियान में एेसे पौधे रोपित करने का लक्ष्य है जो आक्सीजन ज्यादा देते हैं। आम आदमी के साथ सामाजिक और धार्मिक संगठन भी अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की तैयारी कर चुके हैं। सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उनके देखरेख करने की जिम्मेदारी भी सभी ने उठाई है। दैनिक जागर के इस अभियान में आगरा के साथ साथ मथुरा,  मैनपुरी, फीरोजाबाद, एटा और कासगंज के लोगों ने भी कदम से कदम मिलाए। 

loksabha election banner

तस्वीरों में देखें हरियाली को संजोने का अभियान

दैनिक जागरण के अभियान आओ रोपे अच्छे पौधे के अंतर्गत ताजगंज क्षेत्र मदरसे में पौधा रोपण करते उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी व नायाब शहर काजी मौलाना रियासत अली।

 

मैनपुरी के नगला ऊसर कुरावली में दैनिक जागरण के पौधारोपण अभियान में पौधों के साथ एसपी अशोक कुमार राय, समाजसेवी आलोक गुप्ता व अन्य।

नगला ऊसर कुरावली में दैनिक जागरण के पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करते एसपी अशोक कुमार राय, समाजसेवी आलोक गुप्ता व अन्य।

मथुरा गोवर्धन मार्ग स्थित वसुंधरा व्यू कालोनी में पौधरोपण से पूर्व हाथ मे पौधा लेकर खड़ीं सिंधी वेलफेयर फाउंडेशन मिशन स्माइल की पदाधिकारी।

मथुरा सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में मेयर मुकेशआर्यबन्धु ने पौधा रोपकर किया अभियान का आगाज।(((

कासगंज शहर के प्रभूपार्क में पौधरोपण करते भाजपाई।

 दैनिक जागरण के पौधा रोपण कार्यक्रम का हुआ आगाज कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम सी पी सिंह, एसपी मनोज सोनकर,सीडीओ, तेज प्रताप मिश्र, एडीएम ए के श्रीवास्तव ने किया पौधा रोपण। कलेक्ट्रेट कर्मियों ने भी रोपे पौधे।

 

 फिरोजाबाद में यमुना किनारे पर लगे कदम्ब के पौधे।

यमुना किनारे मंदिर के सामने रोपा गया कदम्ब का पौधा। विधायक मुकेश वर्मा, नगरायुक्त विजय कुमार, डीपीआरओ नीरज सिन्हा आदि रहे मौजूद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.