Move to Jagran APP

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित पुलिस हिरासत में

जागरण संवाददाता, आगरा: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित किशोर घटना के बाद से फरार

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Apr 2018 09:09 PM (IST)Updated: Wed, 25 Apr 2018 09:09 PM (IST)
बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित पुलिस हिरासत में
बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित पुलिस हिरासत में

जागरण संवाददाता, आगरा: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित किशोर घटना के बाद से फरार था। दो दिन बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। थाने पहुंचने पर आरोपित ने अपना जुर्म भी कुबूल लिया।

loksabha election banner

एत्माद्दौला क्षेत्र में सोमवार रात साढ़े आठ बजे पांच साल की बच्ची को पड़ोस में रहने वाला 13 वर्षीय किशोर छत पर ले गया था। वहां उससे दुष्कर्म करने के बाद आरोपित भाग गया। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस दो दिन से आरोपित की तलाश में लगी थी। बुधवार को सुबह उसे टेढ़ी बगिया क्षेत्र से पकड़ लिया। पुलिस की पकड़ में आने के बाद भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। वह आराम से थाने के ऑफिस में बैठा रहा। पुलिसकर्मी जो भी सवाल पूछते, तपाक से जवाब देता रहा। आरोपित किशोर ने बताया कि वह घटना के बाद इटावा चला गया था। इसके बाद उसे जहां भी पुलिस दिखती, डर लगता। इसीलिए वह घर की ओर लौट रहा था। टेढ़ी बगिया चौराहे के पास से पुलिस ने पकड़ लिया। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला कमलेश कुमार ने बताया कि आरोपित को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे किशोर संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किया गया है।

पहले खुद को बता रहा था बेगुनाह

आरोपित पुलिस की हिरासत में आने के बाद खुद को निर्दोष बता रहा था। कहने लगा कि उसे क्यों बैठाए रखा है? पुलिस ने कहा कि जेल भेजेंगे तो वह चौंक गया। बोला उसने ऐसा क्या किया है? पुलिस ने जब उसकी घिनौनी हरकत के बारे में बताया तो वह कहने लगा। उसने तो केवल थप्पड़ मारा था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

घटना के बाद सहमी है बच्ची : पांच साल की बच्ची घिनौनी हरकत के बाद सहमी हुई है। वह घर से बाहर नहीं निकल रही और खाना भी ठीक से नहीं खा रही है। परिवार के लोग उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं। मगर, वह सदमे से नहीं निकल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.