Move to Jagran APP

Big Breaking: मथुरा के कमई गांव की महिला में मिला साउथ अफ्रीका का कोविड स्ट्रैन

गोवर्धन की परिक्रमा लगाने गई थी महिला। परिक्रमा में विदेशी श्रद्धालु के संक्रमित होने के बाद पहुंचने की आशंका। महिला के सैंपल का जीनेमिक सिक्वेंसिज कराया गया। अभी तक हमारे यहां वूहान (चीन) का कोविड स्ट्रैन पाया जा रहा था।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 05:53 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 05:53 PM (IST)
Big Breaking: मथुरा के कमई गांव की महिला में मिला साउथ अफ्रीका का कोविड स्ट्रैन
महिला के सैंपल का जीनेमिक सिक्वेंसिज कराया गया।

आगरा, जागरण टीम। बरसाना के कमई गांव निवासी एक महिला में साउथ अफ्रीका का कोविड स्ट्रैन पाया गया है। महिला गोवर्धन की परिक्रमा लगाने गई थी। वहां से लौटने के बाद स्वास्थ्य खराब हो गया। कई दिनों तक बुखार रहने के बाद चिकित्सक की सलाह पर कोविड-19 की जांच कराई गई, इसमें महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। महिला के सैंपल का जीनेमिक सिक्वेंसिज कराया गया। इसमें साउथ अफ्रीका का कोविड स्ट्रैन पाया गया है। अभी तक हमारे यहां वूहान (चीन) का कोविड स्ट्रैन पाया जा रहा था।

loksabha election banner

शुक्रवार को मिली रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है। अभी तक दूसरे देशों में ही कोविड स्ट्रैन अलग-अलग पाया जा रहा था। ब्रज में पहली बार साउथ अफ्रीका का कोविड स्ट्रैन पाया गया है। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसाना के चिकित्सा अधीक्षक को सीएमओ डा. रचना गुप्ता ने निर्देश जारी किए हैं कि पूरे गांव सघन रूप से सर्वे किया जाए। संक्रमित महिला के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच कराई जाए। क्यूआरटी प्रभारी डा. भूदेव ने बताया कि महिला की उम्र 50 वर्ष है। वह गोवर्धन परिक्रमा के दौरान वह एक धर्मशाला में भी रुकी थी। आशंका है कि महिला परिक्रमा के दौरान किसी विदेशी श्रद्धालु के संपर्क में आई है, जो पहले से संक्रमित रहा होगा। जिस धर्मशाला में महिला रुकी थी, वहां अन्य लोगों की जांच पूर्व कराई गई थी, यहां करीब दस लोग संक्रमित मिले थे, लेकिन उनमें वूहान का ही कोविड स्टैन मिला।

टीकाकरण के बाद पांच स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित, 19 नए मरीज मिले

कोविड-19 टीका की दोनों डोज लगने के बाद छाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पांच कर्मचारी ओर कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी को पहले बुखार आया था। कई दिनों तक स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ, तो सैंपल लिए गए। इसमें सभी पांच हेल्थवर्कर के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अब तक छाता सीएचसी पर सात हेल्थवर्कर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। सभी हेल्थवर्कर को अपने-अपने घर पर होम क्वारंटाइन किया गया है। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को 19 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। जनवरी के बाद मार्च में सबसे अधिक संक्रमित मरीज मिले हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.