Move to Jagran APP

छह माह से कर रहा था दुष्‍कर्म फिर उतार दिया मौत के घाट, भाई ही निकला हत्‍यारा

पुलिस ने राजफाश कर आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल। 12 दिन पहले लापता हुई किशोरी का खेत में मिला था शव।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 05:23 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 05:23 PM (IST)
छह माह से कर रहा था दुष्‍कर्म फिर उतार दिया मौत के घाट, भाई ही निकला हत्‍यारा
छह माह से कर रहा था दुष्‍कर्म फिर उतार दिया मौत के घाट, भाई ही निकला हत्‍यारा

आगरा, जेएनएन। मैनपुरी में 12 दिन पहले किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या उसके चचेरे भाई ने की थी। पुलिस ने घटना का राजफाश कर आरोपित को गिरफ्तार किया तो घटना की पूरी तस्वीर सामने आ गई। आरोपित ने दुष्कर्म कर हत्या करने की बात स्वीकार की है। घटना को बदनामी से बचने के इरादे से इंजाम दिया गया था। आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

loksabha election banner

मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र की निवासी 13 वर्षीय एक किशोरी 26 मार्च की शाम शौच के लिए तालाब की ओर गई थी। तभी लापता हो गई। अगले दिन सुबह उसका शव मिला। किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पोस्टमार्टम में किशोरी के गर्भवती होने की बात सामने आई तो परिवार के लोग हैरान रह गए। छानबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था।

घटना के बाद से ही किशोरी के चचेरे भाई की गतिविधियां संदिग्ध थी। पुलिस ने उसकी निगरानी शुरू की। पुलिस के पहुंचने पर वह इधर- उधर चला जाता था। किशोरी की मां से जानकारी ली तो पता चला कि किशोरी का चचेरा भाई का चरित्र अच्छा नहीं है। वह किशोरी से काफी करीबी रखता था, लेकिन भाई होने के कारण उस पर किसी को संदेह नहीं है।

अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस का संदेह किशोरी के चचेरे भाई पर गहराता जा रहा था। रविवार सुबह पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना पर पड़ा रहस्य का पर्दा हटता चला गया। आरोपित ने दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने आसान की राह

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के गर्भवती होने की बात सामने आई तो पुलिस को विश्वास हो गया कि जिस व्यक्ति ने किशोरी को गर्भवती बताया है, उसी ने करतूत छिपाने के लिए किशोरी की हत्या की है। पुलिस ने मुहल्ले के लोगों से किशोरी की गतिविधियों की बारीकी से जानकारी ली तो पता चला कि किशोरी अपने चचेरे भाई के संपर्क में अधिक रहती थी। उससे फोन पर बात करती रहती थी। यहीं से पुलिस को चेचरे भाई पर संदेह गहरा गया।

छह माह से कर रहा था दुष्कर्म

किशोरी के पिता तीन भाई है। तीनों अलग रहते हैं, लेकिन तीनों के परिवार में एक-दूसरे से काफी लगाव है। किशोरी का घर छोटा है। इसलिए वह रात को ताऊ के घर सोने चली जाती थी। ताऊ के घर में होने के कारण किशोरी के परिजन भी उसकी सुरक्षा को लेकर बेफिक्र रहते थे। आरोपित ने बताया कि छह माह पहले उसने किशोरी को सोते समय दबोच लिया था। बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद से वह कई बार दुष्कर्म कर चुका है।

गर्भपात की दवा बेअसर होने पर की हत्या

आरोपित दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। माह में दो बार घर आता था। हर बार दुष्कर्म करता था। दो माह पहले किशोरी ने उसे गर्भवती होने की जानकारी दी तो वह परेशान हो गया। डॉक्टरों से सलाह लेकर गर्भपात की दवा किशोरी को खिलाई, लेकिन दवा से गर्भपात नहीं हुआ। उसे डर था कि जिस दिन किशोरी के घर वालों को उसके गर्भवती होने की जानकारी हो जाएगी, उसी दिन वह परिवार को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगा। इसीलिए हत्या का फैसला लिया।

पत्नी के छोड़ जाने का था डर

आरोपित की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। पांच माह पहले उसका दूसरा विवाह हुआ है। अभी गौना नहीं हो पाया है। आरोपित का डर था कि पत्नी को उसकी करतूत का पता चला गया तो उसे छोड़ देगी। इसी डर से वह परेशान था। घटना वाले दिन उसने किशोरी को गर्भपात की कारगर दवा खिलाने के बहाने खेत पर बुलाया था। पहले उसके साथ दुष्कर्म किया फिर दुष्कर्म के साक्ष्य मिटाने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.