Move to Jagran APP

CoronaVirus: नामचीन अस्‍पताल से जुड़े 70 लोगों की स्क्रीनिंग, हॉस्पिटल से बाहर निकले कर्मचारी

मेदांता में भर्ती कोरोना संक्रमित हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर को लेकर चलती रहीं अफवाहें। हॉस्पिटल में ही क्वारंटाइन करने पर तीमारदार और कर्मचारियों ने किया विरोध।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 07:58 AM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 07:58 AM (IST)
CoronaVirus: नामचीन अस्‍पताल से जुड़े 70 लोगों की स्क्रीनिंग, हॉस्पिटल से बाहर निकले कर्मचारी
CoronaVirus: नामचीन अस्‍पताल से जुड़े 70 लोगों की स्क्रीनिंग, हॉस्पिटल से बाहर निकले कर्मचारी

आगरा, जागरण संवाददाता। मेदांता में भर्ती हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर और उनके डॉक्टर बेटे के कोरोना संक्रमित होने पर शुक्रवार को उनके संपर्क में आए 70 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। टीम ने डॉक्टर का चेकअप करने वाले स्थानीय वरिष्ठ चिकित्सक, उनकी डॉक्टर पुत्रवधू, उनके दोनों बेटों सहित अस्पताल में भर्ती मरीज, तीमारदार, कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की गई। इन्हें हॉस्पिटल में ही क्वारंटाइन किया गया है। यहां शाम को तीमारदार और हॉस्पिटल के कर्मचारी अस्पताल से बाहर निकल आए और घर जाने की जिद करने लगे। पुलिस प्रशासन ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया।

loksabha election banner

रकाबगंज क्षेत्र निवासी हॉस्पिटल संचालक फिजीशियन, उनके सर्जन बेटे मेदांता में भर्ती हैं, दोनों में कोरोना की पुष्टि हुई है। हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर वेंटीलेटर पर हैं, सुबह से ही उनकी तबीयत बिगडने की चर्चाएं चलतीं रहीं, सोशल मीडिया पर अफवाहें तेज होने के बाद आइएमए ने स्पष्ट किया कि उनकी तबीयत स्थिर है। उधर, डॉक्टर की पुत्रवधू, उनके दोनों बेटे सहित हॉस्पिटल में भर्ती मरीज, तीमारदार, कर्मचारियों सहित 70 की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से डॉक्टर की पुत्रवधू, उनके दोनों बेटे, चेकअप करने वाले वरिष्ठ चिकित्सक को क्वारंटाइन किया गया है। तीमारदार और कर्मचारियों को हॉस्पिटल में ही क्वारंटाइन कर दिया। इसके विरोध में शाम को वे हॉस्पिटल से बाहर निकल आए। घर जाने की मांग करने लगे, पुलिस अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समझा बुझाकर शांत किया। रिपोर्ट ना आने तक हॉस्पिटल में ही रहने के लिए कहा गया है। हॉस्पिटल में भी शारीरिक दूरी बनाए रखने और एक दूसरे को स्पर्श ना करने के साथ बार बार साबुन से हात धोने के लिए कहा गया। हॉस्पिटल और डॉक्टर के शाहगंज स्थित आवास की मॉपिंग कराई गई है।

डॉक्टर की पत्नी के मेदांता में लिए सैंपल

हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर की स्त्री रोग विशेषज्ञ पत्नी मेदांता में हैं, उनके वहां सैंपल लिए गए हैं। स्थानीय डॉक्टर मेदांता में भर्ती डॉक्टर और इलाज करने वाली टीम के संपर्क में हैं, उनसे पल पल की जानकारी ले रहे हैं।

कोरोना संक्रमण जानने को सर्विलांस टीम खंगाल रही रिकॉर्ड

डॉक्टर पिता पुत्र की विदेश जाने की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, पूछताछ में सामने आया है कि वे जयपुर हौर चेन्नई गए थे। ऐसे में हॉस्पिटल में 12 मार्च के बाद भर्ती हुए मरीजों का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा, जिससे कोरोना से संक्रमित होने का कारण पता चल सके।

मेदांता में वरिष्ठ फिजीशियन वेंटीलेटर पर हैं, उनकी हालत स्थिर है, उनसे लगातार संपर्क में हैं। उनके बेटे की तबीयत में सुधार है।

डॉ आरएम पचौरी, अध्यक्ष आइएमए आगरा 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.