Move to Jagran APP

Congress Protest in Agra: थाली और ताली बजाने से पहले ही आगरा में कांग्रेसियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

Congress Protest in Agra प्रदेश नेतृत्व में आह्वान था प्रदर्शन का। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में जुटे कांग्रेसी। रविवार को सांसद एसपी सिंह बघेल के आवास पर किया था प्रदर्शन। कृषि कानूनों को रद करने की मांग कर रहे हैं किसान।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 23 Dec 2020 07:49 AM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2020 04:53 PM (IST)
कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में जुटेंगे कांग्रेसी।

आगरा, जागरण संवाददाता। सांसद राजकुमार चाहर के आवास पर प्रदर्शन से पूर्व ही कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू समेत अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेसी प्रतापपुरा चौराहा स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय में लगी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। पुलिस सभी को पर्यटन थाना लेकर गइ। दोपहर 12 बजे से सांसद के आवास पर किसानों के आंदोलन के समर्थन में थाली ताली बजाने का कार्यक्रम कांग्रेस ने तय किया गया था। सांसद राजकुमार चाहर के आवास पर प्रदर्शन के लिए कांग्रेस के पूर्व पार्षद अहमद हसन, पूर्व पार्षद रति उपाध्याय, सलीम उस्मानी, अश्वनी कुमार बिट्टू, मुकेश शर्मा को हिरासत में लेकर अर्जुन नगर पुलिस चौकी पर ले जाया गया। बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों की सुनवाई नहीं कर रही सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस द्वारा बुधवार को सांसद के आवास पर थाली और ताली बजाई जानी थी। 

loksabha election banner

फीरोजाबाद में ताली व थाली बजाने से पहले हाउस अरेस्ट किए कांग्रेसी

कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस का ताली और थाली बजाने का कार्यक्रम विफल हो गया। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया, जिसके चलते नेता घरों से नहीं निकल सके। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को सांसद आवास पर ताली व थाली बजा कर विरोध प्रदर्शन करना था। इसके लिए जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग द्वारा सुबह 11.30 बजे सभी कार्यकर्ताओं से सांसद आवास पर पहुंच कर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ गया। रात डेढ़ बजे जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, पार्टी प्रवक्ता, महासचिव सहित कई नेताओं को रात में हाउस अरेस्ट कर लिया। कुछ कार्यकर्ताओं को उठाकर थाने ले गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.