Move to Jagran APP

UP Assembly Election 2022: उप्र विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएगा कांग्रेस सेवा दल, आगरा में आप भी तैयार

कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ पर सक्रिय होने को कहा। उप्र विधानसभा चुनाव के लिए टिप्स देते हुए उन्‍होंने कहा कि हम आरएसएस और भाजपा द्वारा पार्टी के खिलाफ किए जाने वाले दुष्प्रचार को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बेनकाब करेंगे।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 01:39 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 01:39 PM (IST)
आगरा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष।

आगरा, जागरण संवाददाता। कांग्रेस सेवा दल द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी में किया गया। सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि उप्र में वर्ष 2022 के चुनाव में सेवा दल सक्रिय भूमिका निभाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हर बूथ पर सेवा दल के कार्यकर्ता काम करेंगे।

loksabha election banner

सम्मेलन में संगठन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सेवा दल का इतिहास गौरवशाली रहा है। हमें आजादी के आंदोलन के समय का सेवा दल खड़ा करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उप्र विधानसभा चुनाव के लिए टिप्स देते हुए कहा कि हम आरएसएस और भाजपा द्वारा पार्टी के खिलाफ किए जाने वाले दुष्प्रचार को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बेनकाब करेंगे। कार्यकर्ता बूथ पर सक्रिय हो जाएं। प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रमोद पांडे ने संगठन की सराहना की। सेवादल के जिलाध्यक्ष शांतिस्वरूप रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने भी विचार व्यक्त किए। पश्चिमी जोन अध्यक्ष अनिलदेव त्यागी, देवेंद्र, जवाहर सिंह चाहर, सेवादल के प्रदेश सचिव अवधेश त्रिपाठी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आप ने भी की शुरू की तैयारी

आम आदमी पार्टी ने रविवार को उत्तर, दक्षिण और छावनी विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन आयोजित किए। मुख्य अतिथि दिल्ली के विधायक चौधरी सुरेंद्र सिंह थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी फ्री बिजली, बेहतर शिक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष बनै सिंह पहलवान, प्रदेश सचिव नूर सिद्धकी, रमजान अब्बास, प्रेम सिंह, कपिल वाजपेयी, डा. हृदेश चौधरी, गौरव अरोड़ा, जेके गुप्ता आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.