Move to Jagran APP

प्रियंका की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों में आया उबाल, प्रदर्शन Agra News

कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन। पीडि़तों को न्याय और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 08:14 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 08:14 PM (IST)
प्रियंका की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों में आया उबाल, प्रदर्शन Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। सोनभद्र में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को पीडि़त परिवार से मुलाकात करने से रोकने और गिरफ्तार करने के विरोध में कांग्रेसियों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीडि़तों को न्याय दिलाने की मांग की गई। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रभाकांत अवस्थी को सौंपा गया।

loksabha election banner

सोनभद्र में हुए नरसंहार के बाद पीडि़त परिवारों से मुलाकात को जा रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। इसके खिलाफ प्रदेशभर में शनिवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। यहां भी सुबह 11 बजे कांग्रेसी एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की तानाशाही से वो डरने वाले नहीं हैं। न्याय के लिए कार्यकर्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने पीडि़त परिवारों से प्रियंका गांधी की मुलाकात कराने, पीडि़तों को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, दुष्यंत शर्मा, राम टंडन, विनोद बंसल, समीर चतुर्वेदी, राजू लवानिया, प्रताप सिंह बघेल, अश्वनी जैन, रामेंद्र पचौरी, शाहिद खां, अमित सिंह, अनुज शर्मा, नदीम नूर, मो. शब्बीर, यशपाल राना, रवि जैन, कृष्ण तिवारी, संजय शर्मा, दीवान सिंह मुखिया, नंदलाल भारती, अरविंद दौनेरिया आदि मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.