Move to Jagran APP

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग तो सड़कों पर उतरी कांग्रेस, जिलेवार हुआ प्रदर्शन

जिला और महानगर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन। भाजपा को बताया जनविरोधी सरकार।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 16 Mar 2020 05:30 PM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2020 05:30 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग तो सड़कों पर उतरी कांग्रेस, जिलेवार हुआ प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग तो सड़कों पर उतरी कांग्रेस, जिलेवार हुआ प्रदर्शन

आगरा, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम घटने के बाद भी डीजल, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से ग्राहक लाभ से वंचित हैं। सरकार अपने लाभ की सोच रही है। जनता की उसे कोई सुध नहीं है। पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त प्रदर्शन किया गया।

loksabha election banner

कलक्‍ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए जिलाध्‍यक्ष मनोज दीक्षित ने कहा कि कच्चे तेल की घटती कीमतों से उपभोक्ता को मिलने वाले लाभ को सरकार अपनी जेब में रख रही है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में रेट बढ़ने पर डीजल के रेट बढ़ाए गए थे तो अब घटाए क्यों नहीं जा रहे हैं।

प्रदर्शन के बाद एडीएम सिटी डॉ प्रभाकांत अवस्‍थी को कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में शहर अध्‍यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्‍लू, राम टंडन, डॉ मधुरिमा शर्मा आदि मौजूद रहे।

उधर मथुरा में जिला और महानगर कांग्रेस ने संयुक्त रूप से विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पर डीजल और पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के विरोध में गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार को जनविरोधी बताया।

जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर तीन-तीन रुपये की मूल्य वृद्धि की है। इससे महंगाई में वृद्धि होगी। महंगाई से पहले ही जनता की कमर टूटी हुई है। महंगाई की मार आम जनता और किसानों को झेलनी होगी। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण हर वर्ग परेशान है। दैनिक उपभोग सामान व यात्रा महंगी हो जाएगी। किसानों को सात दिन के अंदर शीघ्र ही राहत प्रदान की जानी चाहिए। ओलावृष्टि से जिन किसानों की मृत्यु हुई है, उस किसान के परिवार को दस-दस लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। 70 से 75 फीसद आबादी भारत में किसानों की है। पेट्रोल व डीजल की मूल्य वृद्धि का दुष्प्रभाव किसानों पर ही पड़ता है। योगी सरकार ओलावृष्टि से पीडि़त किसानों की अनदेखी कर रही है। किसानों के साथ जुमलेबाजी व धोखा दे रही है। महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। संचालन विक्रम बाल्मीकि ने किया। दिनेश पाठक, मास्टर प्रताप ङ्क्षसह, कीर्ति कुमार कौशिक, नीलम कुलश्रेष्ठ, नूतन बिहारी पारीक, विनेश सनवाल, अब्दुल जब्बार, शिशुपाल चौधरी, मनोज गौड़, मोहन ङ्क्षसह, प्रवीण ठाकुर, तिलकवीर चौधरी, दिनेश सरदार, राहुल अरोरा, सुनील उपाध्याय, यतेंद्र मुकदम आदि मौजूद रहे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.