Move to Jagran APP

Bharat Bachao Rally: ताजनगरी के कांग्रेसी दिल्ली रवाना, भरेंगे हुंकार Agra News

दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही है कांग्रेस की भारत बचाओ महारैली।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 12:05 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 12:05 PM (IST)
Bharat Bachao Rally: ताजनगरी के कांग्रेसी दिल्ली रवाना, भरेंगे हुंकार Agra News
Bharat Bachao Rally: ताजनगरी के कांग्रेसी दिल्ली रवाना, भरेंगे हुंकार Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। रामलीला मैदान दिल्‍ली में हो रही कांग्रेस की भारत बचाओ महारैली में शामिल होने के लिए आगरा से भी पार्टी कार्यकर्ता रवाना हो गए हैं। शनिवार सुबह दर्जनों कांग्रेसी दिल्‍ली कूच कर गए। इससे पूर्व कई पार्टी कार्यकर्ता शुक्रवार रात को ही दिल्‍ली रवाना हो गए थे।

loksabha election banner

महारैली में जिला कांग्रेस व शहर कांग्रेस को एक-एक हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य दिया गया था। बाह विधानसभा की चार बसें शुक्रवार रात आगरा से दिल्ली रवाना हुई थीं। शहर व देहात के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता शनिवार सुबह दिल्ली रवाना हुए। जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित ने बताया कि हमें जो लक्ष्य मिला है, उसी के अनुरूप कार्यकर्ताओं को दिल्ली भेजने की व्यवस्था की गई है। दिल्ली जाने वाली गाडिय़ों के नंबरों, ड्राइवर्स के नाम व नंबर की लिस्ट तैयार की गई है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री का शुक्रवार दोपहर लखनऊ जाते हुए कांग्रेसियों ने इनर ङ्क्षरग रोड फतेहाबाद टोल प्लाजा पर स्वागत किया। खत्री ने कहा कि योगी- मोदी सरकार के समय देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। देश का नौजवान भुखमरी व बेरोजगारी का शिकार है। महिलाएं अपने को असहाय व असुरक्षित महसूस कर रही हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.